Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सिसोदिया और जैन पर बंदूक रखकर ED ने पूछा, जेल या BJP : सीएम केजरीवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 29, 2023
in दिल्ली
A A
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव पेश किया और दावा किया कि विपक्षी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त विधायकों का समर्थन हासिल नहीं कर सके।

सीएम केजरीवाल ने कहा, “हमें पता चला कि विपक्षी सदस्य हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते थे। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदन के 20 प्रतिशत सदस्यों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। दिल्ली विधानसभा में 70 सदस्य हैं, जिसका मतलब है कि हस्ताक्षर 14 सदस्यों की जरूरत है।”

इन्हें भी पढ़े

ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Load More

सीएम केजरीवाल ने कहा, “ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ईडी-सीबीआई ने छापा मारकर उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में?… जिस दिन PM मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, भारत ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ बन जाएगा… जिस दिन उनकी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी, भाजपा के लोगों को सलाखों के पीछे डाल देंगे, देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा।”

जनतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार
सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में जनतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे माहौल में ये सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे। जब सभी को लगा कि इनके पास तो आठ ही विधायक हैं तो 14 कहां से लाएंगे, तो इन्होंने कहा कि बात हो गई है। हमें लगा है कि कहीं कोई कोशिश तो नहीं है इनकी, विधायकों से बात की तो पता चला कि धमकी तो मिल रही है कि जैसे सिसोदिया को जेल में डाल दिया है तो तुम्हें भी डालेंगे। ये कोशिश करते रहे, मगर फेल हो गए तो कल रात को इन्होंने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ऐसे रहोगे तो 2025 तो क्या 2050 में भी चुनाव नहीं जीत पाओगे। आप कुछ ढंग का काम तो करो। ये आम आदमी पार्टी है फिर कोशिश मत करना, हमारे लोग फांसी पर चढ़ जाएंगे मगर टूटेंगे नहीं। केजरीवाल ने आप विधायकों से कहा कि डरना मत। हम बड़ा सा बड़ा वकील खड़ा कर देंगे, आठ माह से ज्यादा जेल में नहीं रहोगे।

इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की कोशिश की हो, कल तक भाजपा अविश्वास प्रस्ताव पेश करना चाह रही थी, मगर जब उन्हें लगा कि दिल्ली में उनकी बात नहीं बन रही है तो मंगलवार रात को इन्होंने अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया।

आप विधायकों ने कहा कि भाजपा यह अभियान पूरे देश में चला रही है कि एक तो सरकार बनाने की कोशिश करती है और जब कामयाब नहीं होती है तो विधायकों को खरीद लेती है। मगर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सामने उनका प्लान फेल हो जाता है। यहां भाजपा की दाल नहीं गलती है।

भाजपा में आखिर चल क्या रहा है? -AAP
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ ने कहा कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आठ सदस्यों वाली भाजपा जब अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात करती है तो यह चिंता जरूर होती है कि भाजपा में आखिर चल क्या रहा है? क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 70 में से कम से कम 14 सदस्य चाहिए होते हैं, मगर इनके पास आठ सदस्य ही हैं तो यह किस आधार पर प्रस्ताव लाने की बात कर रहे थे। दिल्ली में इनके प्रयास सफल नहीं होंगे, यहां अरविंद केजरीवाल की सरकार है। जिनके विधायकों का संकल्प है कि मिट जाएंगे, मर जाएंगे मगर इनके (भाजपा) आगे झुकेंगे नहीं।

भाजपा विधायक अनिल बाजपेयी ने कहा कि मैं इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा हूं। दिल्ली की आप सरकार जनता से झूठे वादे करती है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 1000 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, मगर नहीं बना पाए, 100 पोली क्लीनिक बनाने की बात कही, मगर वह भी नहीं बनाए। यह सरकार झूठ पर खड़ी है।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में 40 स्कूल बंद कर दिए गए, 20 कॉलेज खोलने की बात कही गई, एक कॉलेज नहीं खोल पाए है। आम आदमी पार्टी 20 लाख लोगों को रोजगार देने की बात करती है, केवल 400 लोगों को रोजगार दिया गया। सीसीटीवी व वाई-फाई बंद है। केजरीवाल सरकार फेल हो गई है। आज मैं इस बात की घोषणा कर रहा हूं कि जिस कुर्सी पर आज अरविंद केजरीवाल बैठे हैं, इस पर कल भाजपा का कोई कार्यकर्ता बैठेगा।

भाजपा के चार विधायकों को बाहर निकाला गया
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा विधायक दिल्ली विधानसभा में शराब के मुद्दे पर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन स्पीकर ने इससे इनकार कर दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने एक उत्सव के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय राजधानी में खराब कानून-व्यवस्था के लिए एलजी को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच, सदन में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ बहस के बाद भाजपा के चार विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Field Marshal

60 साल बिना फील्ड मार्शल के कैसे चला मुल्क, क्या है मार्शल बनाने का मकसद !

May 27, 2025

नोट के बदले वोट की राजनीति

May 6, 2024
WCL

वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर रहे कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री बी. साईंराम

January 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.