नई दिल्ली : आईपीएल 2023 का 7वां मैच आज (4 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना-अपना दूसरा मैच खेलेंगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. इस मैच में आमने-सामने आने वाली टीमों में गुजरात अपना पहला मैच जीत चुकी है, वहीं दिल्ली को पहले मैच 50 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. आइए जानते हैं कि गुजरात और दिल्ली के बीच खेले जाने वाला मैच कैसे फ्री में लाइव देख सकेंगे.
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाला यह मैच 4 अप्रैल, मंगलवार यानी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में खेला जाएगा.
कितने बजे से होगी मैच की शुरुआत?
दिल्ली और गुजरात के बीच खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.
कहां देख सकेंगे फ्री में लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारण किया जाएगा. वहीं, जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जहां इसे आप फ्री में देख सकेंगे.







