Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रूस के इस ब्रह्मास्‍त्र से अमेरिका खाता है खौफ, भारत करेगा परीक्षण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 5, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
S-400
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मास्‍को: यूक्रेन युद्ध में कमाल दिखा रहा रूसी ब्रह्मास्‍त्र S-400 अब भारतीय वायुसेना की शान बन चुका है। भारत ने रूसी एयर डिफेंस सिस्‍टम एस-400 की दो स्‍क्‍वाड्रन को ऑपरेशनल कर दिया है। अब भारत पहली बार एस-400 की किलर मिसाइलों का परीक्षण करने जा रहा है जिससे सुपरपावर अमेरिका भी खौफ खाता है। रूस का बनाया एस-400 दुनिया का सबसे सफल और ताकवर एयर डिफेंस सिस्‍टम माना जाता है। इसके पूर्ववर्ती रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम ताइवान से लेकर वियतनाम युद्ध में कमाल दिखा चुके हैं। भारतीय अधिकारियों रूस में इस मिसाइल का परीक्षण किया था लेकिन अभी भारत में इसका परीक्षण पहली बार होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस महाशक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्‍टम के जन्‍म की कहानी…

भारत ने साल 2018 में रूस से 5 एस-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम के लिए डील किया था जिसमें तीन की आपूर्ति हो चुकी है। रूस के यूक्रेन युद्ध में उलझ जाने के कारण अब दो और एस-400 सिस्‍टम की आपूर्ति लटक गई है। रूस दुनिया में सबसे बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्‍टम के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोवियत संघ के जमाने में पश्चिमी देशों के साथ शीतयुद्ध के दौरान जमीन आधारित एयर डिफेंस सिस्‍टम को बनाने पर काफी निवेश किया गया जिसका फायदा अब रूस को हो रहा है। सोवियत संघ की ओर से पहले एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्‍टम को साल 1955 में तैनात किया गया था। इसका नाम S-25 ‘Berkut’ था।

इन्हें भी पढ़े

crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
Load More

एस 75 ने किया अमेरिकी विमानों का शिकार
एस-25 बेरकुट एयर डिफेंस सिस्‍टम 20 किमी की ऊंचाई पर सुपरसोनिक स्‍पीड से उड़ रहे लक्ष्‍यों को मार गिराने में सक्षम था। इस सिस्‍टम में दिक्‍कत यह थी कि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले नहीं जाया जा सकता था। यही नहीं उसे सोवियत संघ में दुश्‍मन से छिपाकर रखना भी आसान नहीं था। इन्‍हीं कमियों के कारण बाद में एस-75 ‘Dvina’ का जन्‍म हुआ। एस-75 दुनिया के इतिहास में बहुत बड़े पैमाने पर तैनात किया गया एयर डिफेंस सिस्‍टम था और इसने उस समय के अमेरिकी सैन्‍य ताकत का प्रतीक कहे जाने वाले कुछ विमानों को जंग में मार भी गिराया था।

एस-75 सिस्‍टम को सबसे पहले साल 1957 में तैनात किया गया था। इसने 7 अक्‍टूबर 1959 को चीन के ऊपर उड़ रहे ताइवान के एक मार्टिन RB-57D कैनबरा विमान को मार गिराया था। उस समय इसका श्रेय चीन के फाइटर जेट को दिया गया था ताकि दुनिया को एस-75 प्रोग्राम के रहस्‍य की जानकारी नहीं हो पाए। इसके बाद एस-75 के एक उन्‍नत संस्‍करण ने नई लंबी दूरी की V-750VN (13D) मिसाइलों का इस्‍तेमाल करके अमेरिका के जासूसी विमान यू-2 को मार गिराया था। इस जासूसी विमान को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का पायलट उड़ा रहा था जो सोवियत संघ के गुप्‍त ठिकानों की फोटो ले रहा था।

क्‍यूबा से लेकर वियतनाम तक दिखाया कमाल

इसके बाद एस-75 ने एक और अमेरिकी यू-2 विमान को साल 1962 में क्‍यूबा मिसाइल संकट के दौरान मार गिराया था। इस विमान को अमेरिकी वायुसेना का पायलट उड़ा रहा था। इस घटना के बाद सोवियत संघ और अमेरिका परमाणु जंग के मुहाने पर आ गए थे। एस-75 का वियतनाम युद्ध, पश्चिमी एशिया में भी जमकर इस्‍तेमाल किया गया। साल 1972 में उत्‍तरी वियतनाम में अमेरिका के बॉम्‍बर ने जोरदार बमबारी शुरू की। अमेरिका ने अपने घातक B-52 बॉम्‍बर की मदद से वियतनाम के सैकड़ों महत्‍वपूर्ण लक्ष्‍यों जैसे सैन्‍य ठ‍िकाना, रेलवेलाइन, ऊर्जा संयंत्रों और फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया। इसके बाद वियतनाम की सेना ने एस-75 का इस्‍तेमाल करके अमेरिका के 6 बी-52 बॉम्‍बर को तबाह कर दिया।

बी-52 बॉम्‍बर का मार गिराया जाना अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका था। इसके बाद सोवियत संघ ने एस-75 की जगह पर एस-300 पी सिस्‍टम का इस्‍तेमाल शुरू किया। इस नए एयर डिफेंस सिस्‍टम ने लंबी दूरी की हवा से दागे जाने वाली क्रूज मिसाइलों के खतरे को कम कर दिया। यह सिस्‍टम साल 1978 में सेवा में आ गया। एस-300 अभी यूक्रेन में कमाल दिखा रहा है और रूस तथा यूक्रेन दोनों ही इस एयर डिफेंस सिस्‍टम का जमकर इस्‍तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका के अधिकारियों ने भी माना है कि यूक्रेन की सेना एस-300 की मदद से ज्‍यादातर रूसी फाइटर जेट को मार गिराने में सफल हुई है।

अमेरिकी एफ-35 विमान को मार गिरा सकता है एस-300

यूरोएशियन टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक एस-300 का रेडॉर अमेरिका के सबसे आधुनिक एफ-35 के लिए भी बड़ा खतरा है। यह रेडॉर वेरी हाई फ्रीक्‍वेंसी वाला है। रूस ने इसके बाद एस-400 का निर्माण किया है जो एस-300 से कई मामलों में आगे है। इसे सबसे पहले साल 2007 में रूसी सेना में शामिल किया गया। कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को भी मार गिराने में सक्षम है। इसके एक सिस्‍टम में 8 डिविजन होते हैं और 72 लांचर को कंट्रोल कर सकता है। इसमें अधिकतम 384 मिसाइलें होती हैं। ये मिसाइलें 400 किमी तक दुश्‍मन की मिसाइलों, फाइटर जेट और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम हैं। रूस ने अ‍ब एस-400 का उन्‍नत संस्‍करण बना लिया है जिसका नाम एस-500 है। रूस का दावा है कि यह हाइपरसोनिक मिसाइलों को भी मार गिराने में सक्षम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hindu conference

1 फरवरी को भाई वीर सिंह बस्ती में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

January 27, 2026
Opposition's

क्या नीतीश कुमार बनेंगे INDIA के संयोजक, समर्थन में 5 दल!

August 31, 2023
CM Dhami

CM धामी ने लिया उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा

March 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.