Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AAP की ‘डिग्री दिखाओ अभियान’, पर खुद के 29 MLA के पास नहीं है डिग्री!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2023
in दिल्ली
A A
आम आदमी पार्टी
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘डिग्री दिखाओ अभियान’ शुरू किया है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की नई-नवेली शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया के सामने 09 अप्रैल 2023 अपनी डिग्री दिखाते हुए इस अभियान की शुरुआत की। कहा गया कि हर रोज आप का एक नेता डिग्री दिखाएगा। इस बीच ऑपइंडिया ने चुनाव आयोग को दी गई जानकारी की पड़ताल करने पर पाया कि दिल्ली विधानसभा में चुनकर पहुँचे AAP विधायकों में से 29 के पास खुद डिग्री नहीं है।

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं। चूँकि रोज एक AAP नेता द्वारा अपनी डिग्री दिखाने की बात कही गई है तो यह अभियान कम से कम 62 दिन चलना चाहिए। लेकिन दिल्ली के विधायकों का डिग्री दिखाओ अभियान सिर्फ 33 दिनों तक ही चल सकेगा, क्योंकि उनके 29 विधायकों के पास डिग्री नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आप नेताओं द्वारा पेश किए गए हलफनामों की पड़ताल की ताकि विधायकों की उच्च शिक्षा का पता लगाया जा सके। चुनावी हलफनामे में उम्मीदवारों को अपनी उच्चतम शिक्षा का उल्लेख करना होता है।

2 विधायक 10वीं पास भी नहीं
हलफनामे के अनुसार आम आदमी पार्टी के 2 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने 10वीं से भी कम शिक्षा प्राप्त की है। सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने सिर्फ 8वीं तक तालीम हासिल की है। वहीं उत्तम नगर इलाके से विधायक नरेश बालियान ने सिर्फ 9वीं तक पढ़ाई की है।

आप के 10वीं पास MLA
पड़ताल में पाया गया कि आप के सात विधायक 10वीं तक पढ़े हैं। इनमें राजौरी गार्डन से विधायक धनवती चंदेला, विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव, रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल, नरेला से एमएलए शरद कुमार चौहान, गोकुलपुर के सुरेंद्र कुमार, करोल बाग के एमएलए विशेष रवि और मटिया महल से विधायक शोएब इकबाल शामिल हैं।

12वीं पास विधायक
यदि AAP के 12वीं पास विधायकों की बात करें तो सूची में 08 नाम शामिल हैं। इनमें मटियाला विधायक गुलाब सिंह, बवाना विधायक जय भगवान, तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह, सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत, आदर्श नगर के पवन शर्मा, आरके पुरम से विधायक प्रमिला टोकस, वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता और मोती नगर से विधायक शिव चरण गोयल शामिल हैं।

अन्य सर्टिफिकेट व डिप्लोमाधारी MLA
कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार और चाँदनी चौक से विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी ने बीच में ही कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी है। उनके पास भी डिग्री नहीं है। दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के पास पत्रकारिता का डिप्लोमा है। मुंडका से विधायक धर्मपाल लाकरा ने डीजल मैकेनिक्स में सर्टिफिकेट कोर्स किया है। गिरीश सोनी ने रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट कोर्स किया है। गिरीश मादीपुर से विधायक हैं। मुस्तफाबाद विधायक हाजी यूनुस ने उर्दू और अरबी में आलिम कोर्स किया हुआ है।

इसी तरह छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। किरारी एमएलए ऋतुराज गोविंद ने होटल मैनेजमेंट में एडवांस डिप्लोमा किया है। त्रिलोकपुरी विधायक रोहित कुमार ने संगीत प्रभाकर डिग्री कोर्स कर रखा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद शकूर बस्ती से विधायक सत्येंद्र जैन के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स में एसोसिएट सदस्यता है जो बीआर्क (Bachelor of Architecture) के समकक्ष मानी जाती है।

बता दें कि पिछले दिनों गुजरात हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री माँगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) पर 25000 रुपए का जुर्माना लगा दिया था। उच्च न्यायालय ने 31 मार्च 2023 को अपने फैसले में कहा था कि पीएम मोदी का प्रमाण-पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही गुजरात हाई कोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को भी रद्द कर दिया था, जिसमें PMO के साथ-साथ गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को पीएम मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का डिटेल देने का निर्देश दिया गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hamas

आखिर कौन दे रहा है हमास को पैसे, कहां से आ रही है फंडिंग!

October 17, 2023
CIL Director Vinay Ranjan

सीआईएल निदेशक विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

February 24, 2026
Subhash Chandra Bose

सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर विशेष : मांडले जेल में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिक्रियाएं

January 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.