Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जन समुदाय के समाजिक एवं आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा हैं हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 14, 2024
in राज्य, विशेष
A A
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर। सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 13 मई 2024 को मनाया गया। प्रौद्योगिकी का राष्ट्र उत्थान में अभूतपूर्व योगदान रहा है और इसी के प्रतीक के रूप में यह दिवस मनाया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
Load More

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. सुदेश कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी हमारे जीवन में परिवर्तन ला रही है और ज्ञान के प्रसार को गति दे रही है। उन्होंने कहा की संस्थान विभिन्न परियोजनाओं एवं मिशन के माध्यम से जन समुदाय के समाजिक एवं आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा है। अरोमा, फ्लॉरिकल्चर, फाइटोफार्मास्यूटिकल्स मिशन के अन्तर्गत संस्थान किसानों को उन्नत फसलों को उगाने एवं उनके प्रसंस्करण द्वारा किसानों की आय बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होने संस्थान द्वारा विकसित प्रोद्योगिकियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा उनकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। संस्थान के कार्मिकों का उन्होने उत्साहवर्धन भी किया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डा.) अरुण कुमार सिन्‍हा, पूर्व मुख्‍य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सी डीआरआई एवं पूर्व उप कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि देश की उन्नति में प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने इस बात पर बल दिया कि हमे असफलता से घबराना नहीं है अपितु उससे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी है। अपने संबोधन में उन्होंने वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ाने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. शीर्षेन्दु मुखर्जी, मिशन निदेशक, कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, डी बी टी-बीआईआर ए सी, नई दिल्ली; ने आत्मनिर्भर भारत के लिए इनोवेशन इकोसिस्टम विषय पर प्रौद्योगिकी दिवस संभाषण दिया। उन्होने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर विशेष बल दिया और सरकार द्वारा चलाई जा रही नवीन योजनाओं जैसे कि बायोनेस्ट, सितारे, बीआईपीपी, पीएसीई, इत्यादि का जिक्र किया। डॉ. मुखर्जी ने बताया कि ये योजनाएं किस तरह से मूलभूत परिवर्तन ला रही हैं तथा नवाचार को बढ़ावा दे रही हैं।

इस अवसर पर चार प्रौद्योगिकी हस्तांतरण- गोंदला कट फ्लावर क्लस्टर, लाहौल & स्पीति (लिलीयम कंद हेतु); कोमल इनोवेशन एंड वेलनेस, नगरोटा बागवा (ऐरोपोनिक्स हेतु); प्रोरिमा हैल्थकेयर, जयपुर (सीबकथोर्न चाय हेतु); सात्विक एग्रीटेक लैब, कानपुर (एनआरडीसी नई दिल्ली के माध्यम से हाइड्रोपोनिक हेतु) और एक समझौता ज्ञापन, एम/स बैजनाथ फार्मास्यूटिकल्स, पपरोला (वैल्यू एडिशन हेतु) पर भी हस्‍ताक्षर किए गए। सीएसआईआर फ्लॉरिकल्चर मिशन के अंतर्गत, संस्थान द्वारा सी एस आई आर-आई एच बी टी: सफलता की कहानियां पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

समारोह में संस्थान के स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों, शोध छात्रों, कर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता दर्ज की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm dhami

आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक हैं सीएम धामी!

April 16, 2025
National Tribal

राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन संपन्न

November 16, 2025
gyanvapi

ज्ञानव्यापी में मज्जिद से पहले मंदिर था, हिंदू पक्ष ने किया दावा

January 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.