Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अतिक्रमण के खिलाफ कई शहरों में धामी सरकार का चला बुलडोजर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2023
in राज्य
A A
Bulldozer
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : उत्तराखंड के कई शहरों में अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बुलडोजर फिर चला। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई वह धवस्तीकरण के बाद दोबारा अतिक्रमण न करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। देहरादून नगर निगम और सीपीयू की ओर से देहरादून शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू किया गया अभियान बुधवार को भी जारी रहा। टीमों ने राजपुर रोड, बल्लुपुर, मालदेवता क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में बिना अनुमति लगे फड़ ठेली को हटवाया।

इस दौरान फुटपाथों पर रखा सामान जब्त किया गया। कुल 123 चालान काटे गए। एक लाख के आसपास जुर्माना वसूल किया गया।
नगर निगम की पांच टीमों ने अलग- अलग क्षेत्रों में 77 दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने 46 चालान काटे, 22 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
Load More

जिलाधिकारी सोनिका ने आगे भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो भी व्यापारी बिना अनुमति और प्रतिबंधित जगहों पर फड़ ठेली लगा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

फुटपाथों पर सामान रखने वालों और वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से फड़ ठेला व्यापारियों के लिए शहर में बीस वेंडिंग जोन बनाए जाने थे। लेकिन अब तक एक ही वेंडिंग जोन बन पाया। जबकि तीन वेंडिंग जोन को लेकर भूमि अनुभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों पर सवाल
ईसी रोड पर इन दिनों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट रोड का काम चल रहा है। स्थानीय निवासी सतीश कांडपाल ने बताया कि निर्माण में लापरवाही के कारण पहले तो पेयजल सप्लाई ठप हुई। अब सीवर की लाइन की लीकेज से क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने उचित कदम उठाने की मांग की है।

बहुमंजिला भवन और गेस्ट हाउस सील
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान राजपुर रोड पर बहुमंजिला भवन को सील किया गया, जहां एक बैंक की शाखा चल रही थी। आमवाला तरला में नक्शा नहीं दिखाने पर गेस्ट हाउस को सील किया गया।

इसके अलावा मालसी में किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील किया गया। आमवाला में कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने अफसरों से अपनी आईडी दिखाने को कह दिया था। विरोध के बीच टीम ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। इस टीम में एई प्रशांत सेमवाल, जेई विपिन सैनी, शैलेंद्र शाह, महावीर सिंह और पुलिस के जवान मौजूद थे। इधर, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने सेक्टर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखें।

जब्त ठेली और सामान पंद्रह दिन से पहले नहीं मिलेगा
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीमें जो सामान जब्त करेंगी वह पंद्रह दिन से पहले नहीं छोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त ने कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि राहुल कैंथोला को निर्देश दिए हैं कि जो व्यापारी बार-बार बिना अनुमति फड़- ठेली लगा रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कुछ व्यापारी राजनैतिक दबाव डालकर चालान की धनराशि जमा करवाकर अपनी ठेली या सामान छुड़वाकर दोबारा उसी जगह फड़ ठेली लगा देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
milk

दक्षिण में दूध एक बार फिर बना बहस का मुद्दा!

May 26, 2023

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022

ऑपरेशन सिंदूर: जानिए, ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रेस ब्रीफ़िंग की बड़ी बातें !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.