Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले कपाट, इस दिन शुरू होंगे दर्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2023
in राज्य
A A
Shri Yamunotri Dham
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तरकाशी : उत्तराखंड चार धाम 2023 यात्रा का शुभारंभ आज शनिवार को हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। दोनों धामों के कपाट खुलने के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के कई राज्यों और विदेशों से भी तीर्थ यात्री भारी संख्या में मौजूद रहे। विदित हो कि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। जबकि, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन 25 अप्रैल से शुरू होंगे।

गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पीएम मोदी (PM Modi) के नाम से भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कपाट खुलने के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद रहे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर  पर वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 व यमुनोत्री के कपाट ठीक दोपहर 12:41 मिनट अंन कूट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं शनिवार को दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। शनिवार सुबह प्रात: सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची।

जहां तीर्थ पुरोहितों ने गंगा लहरी हवन पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए। इस मौके  पर  सीएम पुस्कर सिंह धामी, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, सहित  आयुक्त गढ़वाल मंडल शुशील कुमार, डीएम अभिषेक रुहेला सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर, मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई मे 9:बजे पर यमुनोत्री धाम को रवाना हुई, जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां हवन, पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ 12:41 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, जगमोहन कृतेश्वर उनियाल, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, बागेश्वर उनियाल आदि मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दार्शनिक खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिये गए। पौराणिक परंपरा अनुसार अक्षय तृतीया को यमुनोत्री धाम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ खोले गए।

खरसाली से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होते समय हेलीकॉप्टर से मां यमुना की डोली, यमुना मंदिर तथा श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में अक्षय तृतीया को सुबह यमुना मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पूजा अर्चना कर मां यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया।

खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत हवन पूजा अर्चना की और शुभमुहूर्त पर दोपहर 12:41 बजे अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। इसके बाद छह माह तक देश विदेश से आने वाली तीर्थयात्री ग्रीष्मकाल में मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

आप के वादों पर कैसे करें भरोसा?

December 18, 2024

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024
Dharmendra Dharmani

पूर्व विधायक के कार्यों की सराहना कर धर्मेंद्र धर्माणि बोले- कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ उत्तरकाशी का विकास

January 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.