Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

साइबर जालसाजों का नया ठिकाना बना टेलीग्राम, हर दिन हो रहे शिकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2023
in गैजेट्स
A A
Telegram
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : साइबर जालसाज अब ठगी करने के लिए लिंक, मैसेज, कॉल, ओटीपी आदि का ही सहारा नहीं ले रहे हैं, बल्कि और भी नए तकनीक से जालसाजी कर रहे हैं। टेलीग्राम साइबर जालसाजों का नया ठिकाना बन गया है। यहां पार्ट टाइम नौकरी दिलाने से लेकर क्रिप्टो निवेश के नाम पर फ्रॉड हो रहा है। अब तो टेलीग्राम पर खुलेआम लोगों का डाटा बेचा जा रहा है।

टेलीग्राम पर टास्क देकर 29 लाख की ठगी

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

साइबर जालसाजों ने घर बैठे मोटी रकम कमाने का झांसा देकर आम्रपाली जोडिएक निवासी हिमांशु विज के साथ 29.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित हिमांशु ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से मैसेज आया था, जिसमें घर बैठे लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर जब हिमांशु ने बात की तो उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट और वीडियो लाइक करने का काम दिया गया। पहली बार में उन्हें 210 रुपये मिले। इसके बाद भी दो बार कुछ रकम पीड़ित के खाते में ट्रांसफर की गई। झांसे में पूरी तरह से लेने के बाद जालसाज ने पीड़ित को एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा और प्रीपेड टास्क दिया। पहली बार में पांच हजार रुपये का पीड़ित ने निवेश किया। इसके बाद मुनाफा पाने के चक्कर में उन्होंने 29 लाख रुपये का निवेश कर दिया। अब जालसाजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

60 प्रतिशत मुनाफा के नाम पर 8.5 लाख की जालसाजी

साइबर जालसाजों ने 60 फीसदी मुनाफा का लालच देकर एक युवक से 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर- 2 निवासी वरुण खोसला ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले अंकिता नाम की महिला ने उनसे टेलीग्राम पर संपर्क किया। महिला ने झांसा दिया कि अगर वह टेलीग्राम की एक साइट पर निवेश करते हैं तो उन्हें 50 से 60 प्रतिशत अधिक रकम मिलेगी। महिला ने पहले पांच हजार रुपये निवेश कराए और उन्हें 60 फीसदी अधिक रकम लौटा दी। इसके बाद उन्होंने 8.50 लाख रुपये निवेश कर दिया लेकिन पैसे नहीं मिले।

आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.56 करोड़ की ठगी

आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर जालसाजों ने एक शख्स से 1.56 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित प्रवाल चौधरी ने शिकायत की है कि कुछ महीने पहले कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और आनलाइन ट्रेडिंग के लिए बात की। आरोपियों ने आरंभ में ट्रेडिंग में फायदा दिखाकर उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। उनसे कई बार में अपने विभिन्न खातों में 1.56 करोड़ रुपये ट्रांजेक्शन करा लिए।

टेलीग्राम पर डाटा बेचने की शिकायतें

टेलीग्राम पर लोगों का प्राइवेट डाटा खुलेआम शेयर किया जा रहा है और वहां ग्रुप पर बोली लगाई जा रही है। साइबर जालसाज लोगों के डाटा खरीद रहे हैं और उनके खाते में सेंधमारी कर रहे हैं। यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि इस तरह के गिरोह सक्रिय हैं और इनकी शिकायतें साइबर पुलिस को मिल रही हैं। पुलिस की टीम इसकी जांच कर रही है और सोर्स के बारे में पता लगा रही है। इन डेटा से लोग ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और अटैक का शिकार हो रहे हैं।

टेलीग्राम पर वीडियो ट्रेनिंग नया ट्रेंड

अब साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप पर वीडियो ट्रेनिंग देने का नया ट्रेंड शुरू किया है। इसके तहत पहले किसी भी शख्स को टेलीग्राम पर जोड़ते हैं और क्रिप्टो निवेश सहित अन्य तरह से निवेश कराने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके बाद उसी टेलीग्राम ग्रुप पर उस विषय की वीडियो ट्रेनिंग देने लगते हैं ताकि सामने वाले शख्स को विश्वास हो जाए। इसके बाद जब पीड़ित विश्वास में आ जाता है तो साइबर ठगी शुरू हो जाती है।

  • इस तरह की सबसे अधिक जालसाजी
  • क्रिप्टो एक्सचेंज में निवेश कराने के नाम पर ठगी
  • घर बैठे लाखों की कमाई का झांसा देकर फ्रॉड
  • यूट्यूब वीडियो लाइक कराने का झांसा देकर ठगी
  • शेयर मार्केट में लुभावने ऑफर के नाम पर जालसाजी।
  • इंस्टाग्राम ग्रुप पर दोस्ती के बाद साइबर फ्रॉड।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
weapons of mass destruction wmd

पाकिस्तान का WMD प्रोग्राम… अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने खोली पोल, भारत के लिए बढ़ता खतरा !

May 27, 2025
REC

आरईसी का शुद्ध लाभ 23% बढ़कर हुआ ₹4,029 करोड़!

February 7, 2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा!

May 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.