Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

चोरी हो सकता है वॉट्सऐप यूजर्स का प्राइवेट डेटा, सरकारी एजेंसी ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2026
in गैजेट्स, राष्ट्रीय
A A
WhatsApp
21
SHARES
715
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज के समय में वॉट्सऐप को लगभग सभी लोग इस्तेमाल करते हैं. इस ऐप में कई बग्स पकड़े गए हैं, जिसको लेकर साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने 26 नवंबर को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि हैकर्स वॉट्सऐप के इन बग्स का फायदा उठाकर यूजर्स के प्राइवेट डेटा को चुरा सकते हैं.

इसमें कहा गया है कि इसका खतरा सिर्फ मोबाइल फोन वालों को ही नहीं, बल्कि मैक और विंडोज का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी हो सकता है. ऐसे में एजेंसी का कहना है कि यूजर्स तुरंत अपने वॉट्सऐप को नए वर्जन में अपडेट कर लें.

इन्हें भी पढ़े

Loksabha

बदलने लगा समीकरण, आसान होगा परिसीमन; ये पार्टी कर सकती है बिल का समर्थन

November 27, 2026
semiconductor chip

जिस छोटी-सी चिप के चारों ओर नाच रही पूरी दुनिया, भारत ने उसपर खेला बड़ा दांव

November 27, 2026
deepathoon

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के दीपाथून पर कल शाम जलेगा दीप

November 27, 2026
amit shah

आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह

November 26, 2026
Load More

खास मैसेज और लिंक के जरिए हो सकता है हमला

सरकारी एजेंसी के मुताबिक साइबर अपराधी इन खामियों का इस्तेमाल करने के लिए खास तरह से तैयार किए गए मैसेज, अटैचमेंट या लिंक भेज सकते हैं. एडवाइजरी में वॉट्सऐप के अलग-अलग वर्जन में मौजूद कुल पांच बग्स की पहचान की गई है.

पहले बग की बात करें तो वो CVE-2026-102769 है, जो एंड्रॉयड यूजर्स पर अटैक करती है. इसमें ऑर्डर डिटेल्स जैसा दिखने वाला एक खास मैसेज भेजा जाता है.

अगर यूजर इस पर टैप करता है, तो फोन में मौजूद वॉट्सऐप की फाइलें डिलीट हो सकती हैं और ऑनलाइन रहने पर चैट डेटाबेस से जुड़ी जानकारी भी लीक होने का खतरा रहता है.

सर्टिफिकेट जांच और विज्ञापन वाले लिंक से भी खतरा

दूसरा बग CVE-2026-44908 है, जो मेटा के कंप्यूटिंग सिस्टम से जुड़े सर्टिफिकेट चेन की गलत जांच से जुड़ा है. इसके जरिए अंदरूनी नेटवर्क में मौजूद कोई व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर डिवाइस तक पहुंच सकता है, लेकिन वॉट्सऐप ने साफ किया है कि इसका अब तक दुरुपयोग नहीं हुआ है.

तीसरा बग CVE-2026-23871 एंड्रॉयड पर बाहरी विज्ञापन के जवाब वाले लिंक से जुड़ी है. इसके जरिए हैकर अपने सर्वर से मीडिया फाइल लोड करवाकर पीड़ित यूजर का आईपी एड्रेस हासिल कर सकता है. वॉट्सऐप का मानना है कि कुछ स्पैम मैसेज में इस तरीके का इस्तेमाल हुआ हो सकता है.

रील्स लिंक और विंडोज फाइलों में छिपा जोखिम

एडवाइजरी में शामिल दो बाकी बग्स के बारे में वॉट्सऐप ने सबसे पहले मई महीने में जानकारी दी थी. इनमें CVE-2026-23866 के तहत इंस्टाग्राम रील से जुड़े एक खास जवाब के जरिए एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस को खतरनाक लिंक प्रोसेस करने के लिए मजबूर किया जा सकता है.

वहीं पांचवां बग CVE-2026-23863 विंडोज यूजर्स के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है. इसमें कोई अटैचमेंट भेजा जाता है, जो देखने में नॉर्मल फाइल जैसा लगता है, लेकिन खोलते ही वो कंप्यूटर में खतरनाक प्रोग्राम की तरह चलने लगता है. कंपनी के अनुसार इन दोनों खामियों के इस्तेमाल के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

वॉट्सऐप वेब को लेकर भी पहले दी गई थी चेतावनी

ये ताजा अलर्ट भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र यानी I4C की उस चेतावनी के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसमें वॉट्सऐप वेब को खुला छोड़ने के खतरों पर आगाह किया गया था.

एजेंसी ने बताया था कि कंप्यूटर पर केवल ब्राउजर का टैब बंद कर देने से वॉट्सऐप लॉग आउट नहीं होता है. ऐसे में कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी निजी चैट पढ़ सकता है, आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकता है और ठगी को अंजाम दे सकता है.

इसलिए सार्वजनिक या साझा कंप्यूटर पर वॉट्सऐप वेब चलाने से बचने और काम खत्म होते ही मैन्युअल रूप से लॉग आउट करने की सलाह दी गई है.

बढ़ते साइबर हमलों के बीच सतर्क रहना जरूरी

आज के समय में हैकर्स ने चारों तरफ बवाल मचाकर रखा है. पहले भी CERT-In एंड्रॉयड व गूगल क्रोम की खामियों पर भी अलर्ट जारी कर चुका है. साइबर अपराधी अब एडवांस टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर बड़े पैमाने पर डेटा में सेंध लगा रहे हैं.

कुछ दिन पहले  दुनिया भर में करीब 3.5 अरब रिकॉर्ड लीक होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, जबकि एसएपी और भारतीय स्टेट बैंक जैसे बड़े संस्थानों को भी साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है.

इसके अलावा पिछले महीने क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस को भी साइबर हमले में 6.3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था, जो दिखाता है कि ऐप अपडेट रखना और सतर्क रहना कितना जरूरी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

आग में कोयला झोंक रहे विकसित देश और झुलसेंगे हम

October 27, 2023

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
Pandit Deendayal Upadhyay

इस वर्ष अन्तोदय का थीम क्या होगा?

September 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलने लगा समीकरण, आसान होगा परिसीमन; ये पार्टी कर सकती है बिल का समर्थन
  • इन 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’
  • जिस छोटी-सी चिप के चारों ओर नाच रही पूरी दुनिया, भारत ने उसपर खेला बड़ा दांव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.