नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है। बैठक में केजरीवाल ने अधिकारियों को दिल्ली की जनता को साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जल बोर्ड के साथ इस बैठक के बारे में जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल ने बैठक की तस्वीरें साझा कर दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आज दिल्ली जल बोर्ड के एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को जनता को साफ पानी उपलब्ध कराने का आदेश दिया और कहा कि पानी की उपलब्धता में कराने में किसी भी तरह की ढिलाई और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गंदे पानी की शिकायत पर होगी कार्रवाई
सीएम कार्यालय ने अन्य ट्वीट में बताया कि गंदे पानी शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए एवं वहां उस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। WTP एवं प्राइमरी UGR पर खराब हुए फ्लो-मीटर्स को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए ताकि पानी की उपलब्धता और सप्लाई की जानकारी सरकार के पास हो।
450 से ज्यादा जगहों पर लगे हैं RO सिस्टम: CM
दिल्ली में कुल 450 से ज्यादा जगहों को RO सिस्टम लगाने के लिए चिन्हित किया गया था, इस काम में ढिलाई देखी जा रही है जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की और सख्त निर्देश दिए कि इस काम को पूरी गंभीरता से और जल्द से जल्द किया जाए।






