Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

न्यूड मॉडल वाली अश्लील किताब ऑनलाइन बेचने पर बवाल, केस दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
inspector
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजियाबाद: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अश्लील कंटेंट वाली किताब की बिक्री पर 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कई दिनों से किताब की बिक्री की सूचना पर एक वकील ने किताब मंगाई थी। किताब डिलिवर हो गई तो उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर केस दर्ज करने की मांग की थी। अब कोर्ट के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज किया गया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि संजय नगर निवासी गौरव शर्मा ने केस दर्ज कराया है। वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट, इंस्टाकार्ट, अटलांटा पब्लिकेशन के 53 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अश्लील सामग्री बेचने के साथ ही आईटी एक्ट से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं।

वकील गौरव शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन ऐसी किताब बिकने की सूचना दी थी। उन्होंने पिछले साल 18 फरवरी को किताब ऑर्डर किया तो कुछ दिन में डिलिवर कर दिया गया। किताब जर्मन एडिशन में है। किताब में महिलाओं के आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। इस प्रकार के कंटेंट वाली किताबों की देश में बिक्री प्रतिबंधित है। 2,479 रुपये की इस किताब को फिर भी फ्लिपकार्ट ने डिलिवर किया था। किताब मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब करीब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

युवाओं से पहले संवाद, अब धामी सरकार देगी बड़ी सौगात

September 30, 2026
CM Dhami

वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी: CM धामी ने योजनाओं का दायरा बढ़ाया

September 30, 2026
Yamuna City

यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

September 29, 2026
The CEO said, "Do you come here to study or to play politics?"

किताब मांगने पहुंची छात्राएं, CEO बोले – पढ़ने आती हो या राजनीति करने..!

September 29, 2026
Load More

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरव ने बताया कि इस केस में धारा में 292 और 293 लगाई हैं। यह धारा उस स्थिति में लगती है, जब कोई व्यक्ति अश्लील कंटेंट बेचता है। भारत में पोर्न पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अश्लील कंटेंट वाली किताब या दूसरे सामान भी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर नहीं बेचे जा सकते। ऐसा करने वालों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में कार्रवाई हो चुकी हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फिर भी ऐसी किताब की बिक्री हो रही थी। यह किताब नाबालिग तक भी पहुंच सकती है, इसीलिए केस दर्ज कराना जरूरी था।

क्यों नहीं मानते हैं नियम

इससे पहले भी कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री की बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं। कोर्ट ने कई बार कड़ी कार्रवाई भी की, फिर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। गौरव ने बताया कि उन्होंने शिकायत की तो पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। कोर्ट का आदेश आया तो केस दर्ज करना पड़ा। जिन कंपनियों पर केस दर्ज हुआ, उनमें से कई विदेश हैं, उनका सिस्टम विदेश से चलता है। वे यहां के नियम नहीं मानती हैं। गौरव ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत महिला आयोग से भी की है।

किताब में क्या है आपत्तिजनक

किताब एक नामी न्यूड मॉडल के नाम पर है। उसमें उनकी कई न्यूड फोटो हैं। 2010 में उस मॉडल ने 21 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब 128 पेज की किताब जर्मन भाषा में हैं। किताब में कुछ जगह मॉडल की स्ट्रगलिंग स्टोरी को भी रखा गया है। अधिकतर जगह उनकी न्यूड फोटोग्राफी को इस किताब में जगह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi temple

नव वर्ष की नववेला में झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

January 1, 2025
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
ज्ञान गोदड़ी जत्थे

उत्तराखंड: दिल्ली से हरिद्वार जा रहे ज्ञान गोदड़ी जत्थे को पुलिस ने रोका

November 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती
  • देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग
  • सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.