Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2026
in दिल्ली, राज्य
A A
Yamuna City
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यमुना सिटी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए पात्र निवेशकों को ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सोमवार को 93वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें मास्टर प्लान-2041 के तहत क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग गतिविधियों को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क योजना-2024 के अनुरूप पार्क विकसित करने और पात्र निवेशकों को ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विकसित की जाएंगी आधुनिक सुविधाएं

इन्हें भी पढ़े

nitin naveen

‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत

September 29, 2026
The CEO said, "Do you come here to study or to play politics?"

किताब मांगने पहुंची छात्राएं, CEO बोले – पढ़ने आती हो या राजनीति करने..!

September 29, 2026
cm rekha gupta

CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर

September 28, 2026
Pitru Paksha

गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य

September 28, 2026
Load More

यीडा के मुताबिक, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क में माल के भंडारण, परिवहन और वितरण से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यमुना सिटी में लॉजिस्टिक्स से जुड़े उद्योग को एकीकृत आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में माल परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। आलोक कुमार, यीडा सीईओ आरके सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, राजेश कुमार, मनीष मीणा, ओएसडी शैलेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बसावट बढ़ाने पर जोर

यमुना सिटी में तेजी से औद्योगीकरण के चलते बसावट बढ़ाने पर भी जोर है। इसी बीच शहर में कचरा प्रबंधन की चुनौती से निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा।

इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित होगी

नोएडा एयरपोर्ट के दक्षिणी क्षेत्र में लगभग 8,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। चीन के यूवी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी की तर्ज पर यीडा क्षेत्र में इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित होगी।

यमुना सिटी ने 182 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्त किया

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 14 सितंबर 2026 तक यीडा की कुल प्राप्तियां 4222.37 करोड़ रुपये रहीं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 182.35 प्रतिशत अधिक है। औद्योगिक /मिक्स लैंड योजना से 2420.7 करोड़ का राजस्व मिला। इस अवधि में कुल 5,501.71 करोड़ खर्च हुए, जिसमें भूमि अधिग्रहण और ऋण अदायगी पर 4344.34 करोड़ व्यय शामिल है।

कॉर्पस फंड से दुरुस्त होंगी मूलभूत सुविधाएं

यीडा क्षेत्र में यीडा कॉरपस फंड इन्वेस्टमेंट रेगुलेशन 2026-27 तैयार की गई है। इसके तहत वन टाइम लीज रेंट एवं अन्य पात्र गैर-आवर्ती प्राप्तियों को पृथक कॉरपस फंड में रखा जाएगा और निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित निवेश किया जाएगा। सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज एवं ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क आदि पर खर्च किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

छत्तीसगढ़ : आरईसी ने स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए ₹2.01 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

January 10, 2025
British

अंग्रेजों के शासन काल में हुए भारतीय संस्कृति विरुद्ध गढ़े जा रहे है झूठे विमर्श

October 24, 2024

सियासी भूचाल में कांग्रेस अपने ही जाल में फंस गई!

March 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत
  • भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश
  • यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.