Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

उत्तराखंड : गिरफ्त में आया खाकी को चुनौती देने वाला शातिर नकाबपोश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 5, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
नकाबपोश
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रानीखेत: बैंक शाखाओं और एटीएम लूटने का प्रयास करने वाला सिरफिरा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पता लगा है कि कोसी बाजार से लेकर बिंता घाटी तक चार माह में छह वारदातों में यही शातिर शामिल रहा। सीसीटीवी कैमरे में दिखी सफेद रंग की स्कूटी के नंबर ने अपराधी की कुंडली खोली। उसी लाइन पर जांच के साथ घेराबंदी बढ़ी।

नतीजतन पुलिस के लिए चुनौती बन चुका नकाबपोश तिखूनकोट की पहाड़ी से धर लिया गया। शुरूआती पड़ताल में आरोपित ने खुद को सेना का जवान बताया है। वास्तविकता जानने को जांच तेज कर दी गई है। स्कूटी की डिग्गी से तार काटने में प्रयुक्त कटर, प्लास, मंकी कैप व अन्य सामान बरामद हुआ है। गैस कटर नहीं मिला है। फिलहाल हवालात में रखे गए आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है। दोपहर बाद खुलासा कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

जनवरी दूसरे पखवाडा से लेकर अप्रैल आखिर तक बैंक शाखाओं, डाकघर व एटीएम को ही निशाना बनाने वाला नकाबपोश खाकी के लिए सिरदर्द बन गया था। लगातार वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में भी आ गई थी।

किरकिरी झेल रही पुलिस के लिए बीते बुधवार का दिन राहत भरा रहा। मजखाली, विजय चौक व द्योलीखेत में लगे सीसीटीवी कैमरों में रात में सफेद रंग की स्कूटी कैद हुई। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो वाहन स्वामी की तलाश तेज की गई। मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक करने पर खाकी हैरान तो हुई लेकिन गुडवर्क की उम्मीद भी जगी।

वारदात वाले स्थानों पर मौजूदगी के सबूत

संभावित नकाबपोश की धरपकड़ में हाथपांव मार रही पुलिस को स्कूटी स्वामी के मोबाइल की लोकेशन उन स्थानों पर मिलती गई, जहां-जहां वारदातें हुई थीं। पूछताछ के मकसद से बीती शाम पुलिस टीम ने स्कूटी वाले के दौलाघट के कोटुली गांव (हवालबाग ब्लाक) जाने की योजना बनाई।

इधर शुक्रवार को मजखाली से कोरीछीना गोविंदपुर दौलाघट रोड पर तिखूनकोट क्षेत्र में हनुमान मंदिर गेट के पास उसी नंबर की स्कूटी खड़ी मिली। संदेह पर पुलिस कर्मी मंदिर पहुंचे तो वहां संदिग्ध बैठा मिला। पूछताछ की गई। विभिन्न वारदातों में लिप्त अपराधी के बारे में सुराग जुटाने में मदद मांगी गई।

सख्ती पर आरोपित नवीन सिंह निवासी कोटुड़ी दौलाघट टूट गया और सब कुछ उगल दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

दोतरफा जैकेट भी बनी मददगार

लगभी सभी वारदातों में नकाबपोश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इनमें जैकेट व पिट्ठू बैग उसकी पहचान बना। पता लगा है कि आरोपित नीले रंग की डबल साइडेड जैकेट ही पहनता था। वहीं वह बिंता में हाफ जैकेट पहने दिखा है।

लोन चुकाने को चोरी का सहारा!

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरूआती पूछताछ में आरोपित नवीन सिंह ने बताया कि वह सेना में है। इन दिनों वह छुट्टी पर था। उसने करीब 15 लाख रुपये का ऋण लिया है। लोन कैसे चुकाए इसे लेकर वह तनाव में आ गया था। इसीलिए उसने बैंक शाखा व एटीम में चोरी की योजना बनाई। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि खुद को सेना का जवान बताने वाले नवीन सिंह को शुक्रवार को ही ड्यूटी ज्वाइन करने जाना था। इसमें कितनी सच्चाई है, सख्ती से जानकारी जुटाई जा रही है।

मंदिर से ही चुराया था सब्बल व सरिया

आरोपित नवीन सिंह ने सब्बल व सरिया तिखूनकोट स्थित हनुमान मंदिर से ही चुराए थे। फिर छिपाने के लिए इसी मंदिर में आ गया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ दिन शांत रहने के बाद यह शातिर एक और वारदात की फिराक में था। अल्मोड़ा व रानीखेत कोतवाली तथा द्वाराहाट थाने में मुकदमा दर्ज था।

अब तक वारदातों पर एक नजर

  • 22 जनवरी: रानीखेत के मजखाली उपडाकघर के ताले तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद।
  • 29 जनवरी : सोमेश्वर कौसानी हाईवे पर मनान में एसबीआइ शाखा में सेंध का प्रयास।
  • 20 मार्च: कोसी बाजार में एसबीआइ शाखा के एटीएम गेट का ताला तोड़ा, सीसीटीवी में कैद।
  • 22 मार्च: रानीखेत में गैस कटर से नैनीताल बैंक शाखा के गेट व चैनल समेत आठ ताले तोड़े। सीसीटीवी में कैद।
  • 25 अप्रैल: रानीखेत में नैनीताल बैंक रोड पर एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ा, सीसीटीवी में कैद।
  • 29 अप्रैल: बिंता में अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक शाखा के ताले तोड़े, सीसीटीवी में कैद

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Central Vista

संसद भवन तो बन गया, अभी क्या-क्या बनना बाकी है?

May 28, 2023
ram mandir

शुभ घड़ी आ गई…राममय हुआ पूरा देश

January 22, 2024
west bengal election

पश्चिम बंगाल चुनाव : जहां वोट सबसे ज़्यादा कटे, वहीं रिकॉर्ड मतदान; क्या हैं इसके मायने?

April 26, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.