Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 7, 2026
in गैजेट्स
A A
5G
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जब से देश में 5G नेटवर्क आया है तब से इंटरनेट चलाने का तरीका ही बदल गया है. अब बस कुछ ही मिनटों में बड़ी-बड़ी फाइलें डाउनलोड हो जाती हैं और वीडियो बिना किसी रुकावट के चलते हैं. लेकिन इस सुपरफास्ट स्पीड के साथ स्मार्टफोन यूजर्स के सामने एक बहुत बड़ी सिरदर्द भी आ गई है और वह है फोन की बैटरी का बहुत तेजी से खत्म होना. कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या हर समय फोन में 5G ऑन रखने से बैटरी ज्यादा ड्रेन होती है या फिर यह सिर्फ अफवाह है?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे कुछ टेक्नीकल वजहें हैं. अगर आपके एरिया में नेटवर्क सही नहीं रहता है, तो फोन का प्रोसेसर और मॉडेम नेटवर्क तलाशने में बहुत ज्यादा ताकत लगाता है. जिससे बैटरी धड़ाम होने लगती है. चलिए आपको बताते हैं  कि 5G का बैटरी पर असल में कितना असर पड़ता है और इसे बंद करने से आपको बैटरी बैकअप में कितना फायदा मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

कम सिग्नल और नेटवर्क स्विचिंग से जाती है बैटरी

बहुत से लोगों को लगता है कि 5G टेक्नोलॉजी ही ऐसी है जो अपने आप बैटरी खा जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल जब आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां 5G के सिग्नल अनस्टेबल होते हैं. ऐसे इलाकों में आपका स्मार्टफोन लगातार मजबूत नेटवर्क की तलाश में लगा रहता है और बार-बार 5G से 4G या इसके उलट स्विच होता रहता है. इस लगातार चलने प्रोसेस में फोन का इंटरनल मॉडेम और प्रोसेसर बहुत ज्यादा पावर खींचने लगता है.

नतीजा यह होता है कि बिना फोन इस्तेमाल किए भी जेब में रखे-रखे ही बैटरी तेजी से घटने लगती है. हालांकि जिन जगहों पर 5G का कवरेज एकदम स्टेबल होता है, वहां बैटरी की खपत 4G के मुकाबले बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती है. क्योंकि अब मार्डन प्रोसेसर काफी हद तक पावर को मैनेज करने लगे हैं.

5G बंद करने पर बैटरी बचत होती है?

अगर आपके मन में यह सवाल है कि क्या 5G बंद करके सीधे 4G पर आ जाने से बैटरी की कोई खास बचत होती है, तो जान लीजिए कि इसका सीधा फायदा आम तौर पर 5 से 15 प्रतिशत तक देखने को मिल सकता है. अगर आप लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करते हैं. तो बैटरी थोड़ी ज्यादा देर चल सकती है.

आज के दौर में आने वाले आधुनिक स्मार्टफोन्स में भले ही पावर-एफिशिएंट चिपसेट दिए जाने लगे हैं, फिर भी खराब नेटवर्क वाले इलाकों में 5G ऑफ करना ही सही रहता है. अगर आप चाहें तो अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर ऑटोमैटिक या स्मार्ट 5G मोड ऑन कर सकते हैं. जिससे जब जरूरत हो तभी फोन 5G का इस्तेमाल करे और बाकी समय बैटरी बचाए.

फोन की सेटिंग्स बदलकर बचा सकते हैं बैटरी?

अगर आप 5G की सुपरफास्ट स्पीड से समझौता नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि बैटरी भी पूरा दिन आराम से चल जाए तो आपको कुछ छोटी लेकिन जरूरी सेटिंग्स बदल लेनी चाहिए. सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा बंद कर दें जो चुपचाप पीछे इंटरनेट और बैटरी दोनों चूसते रहते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया ऐप्स के लिए Battery Optimization और Restricted Mode सेलेक्ट करना भी बहुत फायदेमंद साबित होता है.

अगर आपके घर या ऑफिस में Wi-Fi है तो मोबाइल डेटा की बजाय Wi-Fi का इस्तेमाल करना फोन के Processor पर लोड काफी हद तक कम कर देता है. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के अपने फोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

PM मोदी ने उड़ाई पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां, बोले-S-400 और मिग-29 पूरी तरह सुरक्षित!

May 13, 2025
cbse 10th board result

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: 93.66% छात्रों ने मारी बाजी, रिजल्ट लिंक यहां !

May 13, 2025
CM Yogi

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की बदली रणनीति

May 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.