Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल: 5.25 लाख विद्यार्थियों को इस सप्ताह से मिलना शुरू होगा स्मार्ट वर्दी का पैसा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 9, 2023
in राज्य
A A
स्कूल
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 5.25 लाख विद्यार्थियों को इस सप्ताह से स्मार्ट वर्दी का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को देने के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा के खाते में राशि डाल दी है। डीबीटी के तहत पहली से आठवीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं की माताओं के बैंक खाते में 600-600 रुपये डाले जाएंगे। पूर्व की भाजपा सरकार के समय तय स्मार्ट वर्दी को ही बाजार से खरीदकर बच्चों को सिलवाना होगा। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी खुद खरीदनी पड़ेगी। सरकार की ओर से निशुल्क वर्दी योजना में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया गया है। पूर्व सरकार पहली से बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी देती थी। सुक्खू सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वर्दी का रंग नहीं बदलने का फैसला लिया है।

बीते दिनों विभाग की ओर से वर्दी का रंग बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। तर्क दिया गया था कि जब विद्यार्थियों को वर्दी खुद खरीदनी है तो इसे अधिक रंग की जगह एक या दो रंग का ही किया जाएगा। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया है। इस वर्ष भी प्रदेश के स्कूलों में पहले से जारी वर्दी के रंग ही विद्यार्थियों को पहनने होंगे। पूर्व सरकार ने प्रदेश में निजी स्कूलों की तर्ज पर विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी देना शुरू किया था। सरकार ने अब वर्दी देने की जगह विद्यार्थियों की माता के बैंक खातों में 600 रुपये देकर वर्दी खुद खरीदने को कहा है। बैंक ऑफ बड़ोदा के माध्यम से यह राशि जारी की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों का डाटा और उनकी माता या पिता के बैंक खातों की जानकारी बैंक प्रबंधन को सौंप दी है। इसी सप्ताह से बैंक की ओर से पैसा खातों में ट्रांसफर करने का काम शुरू हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
Yogi-Akhilesh

अखिलेश की चुनौती CM योगी को मंजूर, पेच कहां फंसा?

October 11, 2026

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
Load More

यह है स्कूलों में वर्दी का रंग
प्रदेश के स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए लाल, काले और सफेद रंग की चेकदार वर्दी है। छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को दुपट्टा भी अनिवार्य किया गया है। लड़कों की वर्दी हरे रंग की पेंट और हरे रंग की चेक कमीज है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Gautam-Adani

सबके अपने-अपने ‘अडानी’

March 28, 2023
Digital Rupee

रुपए को भारतीय नागरिक ही दिला सकते हैं मजबूती!

October 1, 2026
बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या

हिंदू नेता की हत्या पर भारत की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश से जिम्मेदारी निभाने की मांग!

April 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.