Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नोटबंदी : व्यापारियों की लौट रही पुरानी उधारी, महिलाएं भी कर रहीं खूब खरीदारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2023
in राष्ट्रीय
A A
money
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दो हजार के नोट वापस लेने की घोषणा का फायदा व्यापारियों को मिल रहा है। एक तरफ जहां उनका उधार चुकता हो रहा है, वहीं खरीदारी भी बढ़ गई है। इससे दिल्ली के व्यापार में भी उछाल आया है। बाजारों में अचानक से भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि लोग दो हजार का नोट लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में जरूर कमी दर्ज होगी, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैश डिलीवरी सिस्टम में ही विश्वास कर रहे हैं। महिलाएं जहां अपनी अलमारी से दो हजार का नोट निकालकर खूब खरीदारी कर रही हैं, तो वहीं बच्चों की गुल्लक से भी गुलाबी रंग का नोट बाहर आने लगा है और पीजा-बर्गर, आइसक्रीम की होम डिलिवरी में खर्च होने लगा है। उधर जूलरी बाजार में भी रौनक है, क्योंकि दो हजार के नोट देकर लोग मनपसंद जूलरी की बुकिंग करा रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट को वापस लेने की घोषणा के बाद दिल्ली के बाजारों में काफी हड़बड़ी मची हुई है। हर कोई जिनके पास दो हजार के नोट हैं, वह इनको खपाने की जुगत में जुटा है। जिस भी व्यक्ति के पास दो हजार का नोट है, वह चाहता है कि उसी से वह भुगतान करे, यही कारण है कि बाजारों में ज्यादातर ग्राहक दो हजार का नोट लेकर खरीदारी करने आ रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी ज्यादातर लोग दो हजार का नोट लेकर ही भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग

October 1, 2026
indus water treaty

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

October 1, 2026
TRAI

TRAI ने बदला Spam Call का नियम, पहली गलती पर 15 दिन बंद होगी आउटगोइंग सर्विस

October 1, 2026

GST कलेक्शन में कौनसा राज्य बना नंबर वन? सरकार को इस बार मिला बंपर टैक्स

October 1, 2026
Load More

रिटेल बाजार में दिख रहा है असर
रिजर्व बैंक के आदेश का असर रिटेल बाजारों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, साउथ एक्स, सरोजनी नगर, रोहिणी समेत अन्य बाजारों में बड़ी संख्या में 2000 का नोट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर काउंसिल के व्यापारियों का कहना है कि पिछले 3 दिन में पेट्रोल पंप पर ज्यादातर लोग 2000 के नोट से ही भुगतान कर रहे हैं। व्यापारियों का यह भी कहना है कि बहुत सारे लोगों की जो पुरानी उधारी अटकी पड़ी थी, वह भी अब लौट रही है, क्योंकि लोग 2000 के नोट लेकर उधारी चुकाना चाहते हैं।

बच्चों की गुल्लक भी तोड़ रहे
व्यापारी मालविका साहनी और जसविंदर कौर का कहना है कि महिलाएं अपनी अलमारियां खंगाल रही हैं, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं दो हजार का नोट लेकर ही पहुंच रही हैं। सीटीआई महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि बहुत सारे व्यापारी अपने-अपने घर में बच्चों की गुल्लक भी तोड़ रहे हैं और गुल्लक में भी 2000 के नोट निकल रहे हैं। बच्चों की गुल्लक को इसलिए तोड़ रहे हैं जिससे कि 30 सितंबर से पहले पहले सभी 2000 के नोटों को बदला जा सके।

सर्कुलर जारी होने के बाद से शनिवार, रविवार और सोमवार को बाजारों में 2000 के खूब नोट दिखाई दिए। आलम ऐसा है कि बहुत सारे ग्राहक डिजिटल पेमेंट करने के बजाय 2000 का नोट हाथ में लेकर खरीदारी करते हुए नजर आए। इससे व्यापारियों को परेशानी जरूर हो रही है लेकिन व्यापारी 2000 के नोट को स्वीकार कर रहे हैं। -बृजेश गोयल, चेयरमैन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री

नोटबंदी वाली स्थिति नहीं होगी
ट्रेडर्स एसोसिएशन लाजपत नगर के अध्यक्ष संजीव मदान का कहना है कि नोटबंदी वाली स्थिति नहीं आने वाली है। अभी भी क्रेडिट कार्ड से लोग पेमेंट कर रहे हैं। हां इतना जरूरी है कि कुछ दिन बाद दो हजार के नोट लेकर लोग जरूर आएंगे, क्योंकि सरकार ने व्यापारियों को काफी सहूलियत भी दी है।

आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लें व्यापारी
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने व्यापारियों को सलाह दी है कि ग्राहकों से निसंकोच दो हजार का नोट ले सकते हैं, जो ग्राहक 2000 के नोटों में कैश पेमेंट कर रहा है, 50 हजार से 2 लाख के अंदर तो भुगतान बिल में नाम व पते के साथ हस्ताक्षर करवा लें। आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लें। बैंक में जमा की गई रसीद कम से कम 5 वर्ष तक संभालकर रखें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Lohia-Mulayam

जब मुलायम का जवाब सुन दंग रह गए थे लोहिया!

March 23, 2023
india economy

आर्थिक विकास दर को 8 % से ऊपर ले जाने के हो रहे हैं प्रयास

February 7, 2025
Pustak vimochan

निष्पक्ष इतिहास लेखन के अष्ट-अध्याय

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती
  • देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग
  • सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.