Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जी20 : इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2023
in राष्ट्रीय
A A
G20
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर : पर्यटन पर कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के लिए जी20 देशों के प्रतिनिधि सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। चीन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए इस कार्यक्रम का बायकॉट किया है। हालांकि भारत को इससे फर्क नहीं पड़ता। चीन के बायकॉट को तवज्जो न देते हुए भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि इससे उसे फर्क नहीं पड़ता।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर में जी20 बैठक में चीन के शामिल नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसमें चीन का ही घाटा है, भारत का कुछ नहीं जाता है। चीन को छोड़कर सभी जी20 देशों के प्रतिनिधि तीसरे जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को श्रीनगर पहुंचे।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग

October 1, 2026
indus water treaty

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

October 1, 2026
TRAI

TRAI ने बदला Spam Call का नियम, पहली गलती पर 15 दिन बंद होगी आउटगोइंग सर्विस

October 1, 2026

GST कलेक्शन में कौनसा राज्य बना नंबर वन? सरकार को इस बार मिला बंपर टैक्स

October 1, 2026
Load More

केंद्रीय मंत्री ने श्रीनगर में जी20 बैठक से इतर पीटीआई से बात करते हुए कहा, “इससे (चीन के बैठक में शामिल नहीं होने) कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन का नहीं आना चीन का नुकसान है, भारत का नहीं।” यह पूछे जाने पर कि क्या बीजिंग की अनुपस्थिति पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध से जुड़ी है? इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस पर विचार करेगा। जम्मू और कश्मीर में जी20 कार्यक्रम आयोजित करने पर, मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों से प्रतिनिधियों को उन स्थानों के बारे में जानकारी मिलेगी, जहां वे जाते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, “हम यूरोप के कुछ देशों की तरह एक छोटे, सजातीय राष्ट्र नहीं हैं। हम एक विविध देश हैं।” कश्मीर पर पाकिस्तानी दुष्प्रचार के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि आम लोग अब इस सबसे आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम आदमी आगे बढ़ गया है। यदि आप श्रीनगर में सड़कों पर किसी व्यक्ति से बात करते हैं, तो हो सकता है कि वह खुलकर बात न करे। लेकिन आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से डर का पर्दा उठ रहा है।” एक दिन पहले, जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में बदलाव आया है और “श्रीनगर की सड़कों पर आम लोग आगे बढ़ना चाहते हैं। वे पहले ही (पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के कारण) दो पीढ़ियों को खो चुके हैं।”

वहीं जी20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने चीनी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यात्रा और पर्यटन एक निजी क्षेत्र की गतिविधि है और कई देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “चीन को छोड़कर सभी जी20 देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यहां 61 प्रतिनिधि थे। चीन को छोड़कर सभी देश यहां मौजूद हैं।”

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rajya Sabha

राजनीतिक नैतिकता के नए पैमाने

June 11, 2022
support of Israel

इजरायल के समर्थन में तीन लाख लोगों ने किया प्रदर्शन

November 16, 2023
Indian International Trade

बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार और उद्योग विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने किया भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ

November 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
  • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !
  • फाटक बंद, रास्ते थमे… अब ‘रेलवे फाटक से आजादी’ की गूंज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.