Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

क्या बृजभूषण के खिलाफ रची गई साजिश?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2023
in राज्य
A A
Brij Bhushan
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में बहाने का एलान किया है। बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग लड़की के यौन शोषण को मुद्दा बनाकर पहलवान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है।

ये सनसनीखेज खुलासा नाबालिग के चाचा ने किया है। उन्होंने पहलवानों के आरोपों से एकदम उलट तथ्य सामने रखे हैं। उनके मुताबिक रोहतक निवासी उनकी भतीजी नाबालिग नहीं है और उसे बरगलाने के बाद भाजपा सांसद के खिलाफ मोहरा बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
Load More

नाबालिग पहलवान के चाचा ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी दरअसल बड़ी साजिश कर रहे हैं। वे जातिवाद बढ़ाने के साथ भावुक होकर और आंसू दिखाकर खापों तक को गुमराह कर रहे हैं। महिलाओं के लिए कानून और पॉक्सो एक्ट का गलत प्रयोग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके बड़े भाई को बरगलाने के साथ भतीजी को भी इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है।

लड़की के चाचा ने कहा कि प्रदर्शनकारी सुन लें कि यह पॉक्सो का मामला इसलिए नहीं है क्योंकि उनकी भतीजी बालिग है। दूसरी बात, अगर हमारे घर की बेटी के साथ कुछ गलत हो जाता तो हमारा परिवार चुप बैठने या मामले को छिपाने के बजाय आर-पार की लड़ाई लड़ता।

जीवित लड़की का मृत सर्टिफिकेट बनवा दिया

पहलवान लड़की के चाचा ने कहा कि भतीजी को इस मामले में घसीटे जाने की जानकारी परिवार को दस दिन पहले उस समय मिली जब दिल्ली पुलिस छानबीन करने रोहतक आई थी। यहां पुलिस टीम से परिवार की हुई बातचीत में सारा मामला सामने आया। पुलिस ने भतीजी के मरने का प्रमाण पत्र दिखाते हुए उसके बारे में पूछा, जबकि भतीजी सही सलामत है। यह प्रमाण पत्र पंजाब से बना बताया गया। इससे साबित होता है कि पंजाब के कुछ पहलवान इस साजिश में शामिल हैं। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है। इसमें और कौन शामिल है, पुलिस जांच में सामने आ जाएगा। उन्हें मामला राजनीति से प्रेरित लग रहा है।

चाचा को भी मिलाना चाहते थे साजिशकर्ता

लड़की के चाचा ने कहा कि जब से मामला सामने आया है, उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि चार माह पहले रोहतक बस स्टैंड के पास के एक अखाड़ा संचालक ने उनको भी इस मामले में जोड़ने का प्रयास किया था। उनको नौकरी का हवाला भी दिया गया। चाचा तो नहीं मानें, लेकिन उनका आरोप है कि बड़े भाई को गुमराह कर उन लोगों को अपने साथ कर लिया। इसमें प्रदर्शन करने वाले कुछ पहलवान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी करे, मगर उनके परिवार का नाम खराब न करें।

यह है मामला

भारतीय पहलवान 18 जनवरी को पहली बार दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे थे। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ बात की और 21 जनवरी के दिन धरना खत्म कर दिया गया। बृजभूषण को कुश्ती संघ के कामकाज से अलग कर दिया गया और उनके खिलाफ लगे आरोपों पर जांच के लिए समिति बना दी गई।

अप्रैल तक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जारी कर दी, लेकिन रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। ऐसे में पहलवान 23 अप्रैल को फिर जंतर मंतर में धरने पर बैठ गए। पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इसके बाद बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की। एक एफआईआर पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई।

पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा। वहीं, बृजभूषण खुद को निर्दोष बताते रहे। 28 मई के दिन नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पहलवानों ने मार्च करने की कोशिश की। तभी पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया। जंतर मंतर से उनका सामान हटा दिया गया और रात तक सभी पहलवानों को छोड़ दिया गया। कई पहलवानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऐसे कैसे बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी! रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद

October 12, 2022
cultural program

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

January 23, 2025
new Vehicle

Car या Bike के लिए VIP नंबर खरीदना है तो करें ये काम, रजिस्ट्रेशन में आएगा इतना खर्च

September 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.