Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

भारत की भैंस पर नेपाली संसद में मचा बवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Nepali Parliament
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत के दौरे से लौटे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड अपने एक समझौते को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। नेपाल और भारत ने एक समझौता किया है जिसके तहत नई दिल्‍ली अब काठमांडू को 15 मुर्रा नस्‍ल के भैंसे देगा। मुर्रा नस्‍ल की भैंसे ज्‍यादा दूध देती हैं। नेपाल इन्‍हें अपने यहां की भैंस की नस्‍ल को सुधारने के लिए भारत से आयात कर रहा है। भारत और नेपाल के बीच नर मुर्रा भैंस की डील पर नेपाली संसद में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ है। विपक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि प्रचंड भारत से भैंस पर बैठकर वापस आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने भी इसको लेकर पीएम प्रचंड पर निशाना साधा।

नेपाल में संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के नेता सिसिर खनल ने प्रचंड और पीएम मोदी के बीच भैंसों को लेकर हुई डील का मजाक उड़ाया। खनल ने कहा कि पीएम प्रचंड भैंस पर बैठकर भारत से वापस लौटे हैं। उन्‍होंने कहा, ‘हम चाहते थे कि हमारे प्रधानमंत्री हाल ही में उद्घाटन हुए पोखरा एयरपोर्ट पर उतरेंगे लेकिन दुर्भाग्‍य से वह भैंस पर बैठकर वापस लौटे हैं।’ दरअसल, नेपाल के इस भारत से बेहद करीब स्थित पोखरा एयरपोर्ट को चीन ने बनाया है। भारत सरकार के विरोध के बाद भी ओली सरकार ने यह डील ड्रैगन को दे दी थी। भारत ने इस एयरपोर्ट के लिए अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को रास्‍ता नहीं दिया है।

इन्हें भी पढ़े

Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम

CEC विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, देश में 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति

October 13, 2026
Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
Load More

ओली ने कसा तंज, प्रचंड ने दिया करारा जवाब

खनल के इस विवादित बयान पर प्रचंड की पार्टी सीपीएन माओवादी सेंटर के नेता हितराज पांडे ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। पांडे ने खनल के विवादित बयान को संसद की कार्यवाही से हटाने के लिए स्‍पीकर से अनुरोध किया। इसके बाद प्रचंड की पार्टी के अन्‍य सांसद भी भड़क गए और उन्‍होंने इस भैंस के बयान को हटाने के लिए कहा। इस विरोध और समर्थन के बीच स्‍पीकर ने पीएम प्रचंड को अपनी बात रखने और भारत यात्रा को लेकर पूछे गए अन्‍य सवालों का जवाब देने के लिए कहा। इसके बाद भी विपक्षी दल संसद के अंदर ही हंगाम करते रहे। इसके बाद प्रचंड ने भैंसों के भारत से आयात करने पर स्थिति को साफ किया।

नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत से 15 मुर्रा भैंसों का आयात ब्रीडिंग के उद्देश्‍य से किया जा रहा है। प्रचंड ने कहा कि नेपाल इसके लिए पिछले 7 साल से भारत से गुहार लगा रहा था लेकिन अब जाकर यह समझौता हो पाया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और चीन के इशारे पर चलने वाले केपी ओली ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रचंड पर निशाना साधा। ओली ने कहा कि पीएम प्रचंड की भारत यात्रा से कोई भी उल्‍लेखनीय उप‍लब्धि हासिल नहीं हुई। उन्‍होंने कहा कि प्रचंड की भारत यात्रा असफल और अस्‍तव्‍यस्‍त साबित हुई। ओली ने कहा कि केवल एकमात्र उपलब्धि जिसका जिक्र किया जा सकता है कि भारत सरकार 12 भैंस देने के लिए तैयार हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारतीय सेना में पहली बार क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग, जानिए इससे क्या मिलेगा?

June 19, 2023

तालिबान की क्रूरताएं

January 4, 2023
Nitin Gadkari

मोदी सरकार में गडकरी के मंत्रालय का बड़ा कारनामा, 9 साल में किया कुछ ऐसा!

April 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.