Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा क्यों है जरूरी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 8, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
PM Modi-joe biden
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे। दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से इस दौरे को काफी अहमियत दी जा रही है। इस बीच, व्हाइट हाउस से एक बड़ा बयान सामने आया है। इसमें व्हाइट हाउस ने बताया कि पीएम मोदी के आगामी दौरे पर क्या-क्या होगा? किन-किन मुद्दों पर दोनों देशों के प्रमुखों के बीच बातचीत होगी?

भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, चीन से लेकर रूस और यूक्रेन तक की नजर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा इतना खास क्यों है? इस दौरे के बीच हिंद प्रशांत महासागर से लेकर अंतरिक्ष तक से जुड़े क्या-क्या समझौते हो सकते हैं? इसके मायने क्या हैं? क्या अलग होने वाला है? आइए समझते हैं…

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

किन मुद्दों पर होगी बातचीत और क्यों है जरूरी?

हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र को लेकर: पश्चिमी देशों से एशिया को प्रशांत क्षेत्र ही जोड़ता है। यहां 50 से ज्यादा छोटे देश और आईलैंड हैं। इस क्षेत्र में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव परियोजना के तहत पापुआ न्यू गिनी के करीब सोलोमन द्वीप समूह के साथ एक सुरक्षा समझौता किया था, जिसके बाद चीन ने राजधानी होनियारा में बंदरगाह बनाने का एक अनुबंध हासिल किया।

चीन के इस कदम को देखते हुए पापुआ न्यू गिनी बीजिंग की ओर झुकाव दिखा रहा है, जो क्वाड समूह के देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चिंता है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने साल 2022 में बैंकॉक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की थी, जिसके बाद बीजिंग ने कहा था कि चीन और पापुआ न्यू गिनी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

अब पश्चिमी देशों ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों को एकजुट करने के लिए भारत को आगे किया है। भारतीय पीएम मोदी इसे बखूबी कर भी रहे हैं। पिछले दिनों जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे तो वहां के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका अभिवादन किया था।

इसके अलावा भारतीय प्रधानमंत्री पहली बार फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आईलैंड को-ऑपरेशन यानी FIPIC में शामिल हुए। इसके जरिए उन्होंने हिंद क्षेत्र में चीन के बढ़ते कदम को रोकने की दिशा में पहला और बड़ा कदम बढ़ाया। जिस तरह से प्रशांत क्षेत्र में बसे देश और आईलैंड्स ने पीएम मोदी का स्वागत किया वो भी बड़ा कूटनीतिक संदेश दे रहा है।

अब अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच इस मसले पर भी बातचीत होगी। अमेरिका चाहता है कि पीएम मोदी प्रशांत महासागर क्षेत्र के साथ-साथ अन्य एशियाई देशों को एकजुट करें और उसका नेतृत्व करें। इससे चीन का प्रभाव कम हो सकता है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में साथ काम करेंगे अमेरिका और भारत के वैज्ञानिक: ये दूसरा सबसे अहम मुद्दा है, जिसपर भारत के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच बातचीत होगी। ये इसलिए जरूरी है, क्योंकि चीन ने अंतरिक्ष पर भी एक तरह से कब्जा करने की तैयारी शुरू कर दी है।

ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में ये सिर्फ भारत और अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए संकट की स्थिति होगी। हाल ही में पहली बार चीन ने किसी आम एस्ट्रोनॉट को स्पेस में भेजा है। इससे पहले चीन की तरफ से सिर्फ सेना के एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में गए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक चीन चांद पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चीन की मिलिट्री के स्पेस प्रोग्राम पर कई बिलियन खर्च किए जा चुके हैं। चीन स्पेस रेस में अमेरिका और रूस की बराबरी करना चाहता है। चीन ने पिछले साल अपना तीसरा परमानेंट स्पेस स्टेशन बनाने का काम पूरा कर लिया था। जिसे तियानगोंग नाम दिया गया है।

इसे लॉन्च करने के बाद 10 साल तक धरती के ऑर्बिट में रखा जाएगा। इससे सबसे लंबे वक्त तक इंसान के स्पेस में रहने का रिकॉर्ड बनेगा। 2011 में अमेरिका ने अपनी स्पेस एजेंसी नासा को चीन की स्पेस एजेंसी के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। तब से चीन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर है।

नासा के अधिकारी बिल नेल्सन के अनुसार, चीन चांद के एक हिस्से पर साइंटिफिक रिसर्च फैसिलिटी बना रहा है। आशंका इस बात की है कि चीन बाद में इस इलाके पर कब्जा कर सकता है। ऐसी आशंका इसलिए भी है, क्योंकि अंतरिक्ष के नियम पहले आओ, पहले पाओ की तरह काम करते हैं।

इसे रोकने के लिए दुनिया के बड़ी ताकतों को एकसाथ आना ही पड़ेगा। स्पेस मिशन के मामले में भारत ने काफी तरक्की कर ली है। भारतीय वैज्ञानिक पूरी दुनिया में चर्चित हैं। ऐसे में चीन को रोकने के लिए अमेरिका को भारत की जरूरत जरूर पड़ेगी।

क्या है पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का प्लान?

पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के बुलावे पर 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 22 जून को अमेरिकी संसद को संयुक्त सत्र को संबोधित भी करेंगे। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पहले नेता होंगे। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में भी अपने अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी वहां की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
income tex

इनकम टैक्स में राहत, क्या पूरी होगी मिडिल क्लास की ये चाहत

February 1, 2023
boundaries

सीमा लांघता वन विभाग : नगर पालिका क्षेत्र में बाउंड्रीवाल..!

January 20, 2026
India-Canada

कनाडा सरकार ने छात्र वीजा में 35 प्रतिशत कटौती की

January 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.