Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पौड़ी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दोहराएगी या बदलेगी, संशय बरकरार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 12, 2023
in राज्य
A A
election
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। पौड़ी संसदीय सीट पर कांग्रेस ने वर्ष 2019 के चुनाव में बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को उतारा था, लेकिन वह तीरथ सिंह रावत से हार गए। अब वर्ष 2024 के चुनाव में कांग्रेस उनको उम्मीदवार बनाएगी या प्रत्याशी बदलते हुए नया चेहरा सामने लाएगी, इस पर संशय बरकरार है।पार्टी सूत्रों का कहना है कि मनीष खंडूड़ी के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दूसरा चेहरा हो सकते हैं, जिस पर पार्टी आगामी चुनाव में दांव लगा सकती है।

गोदियाल की सक्रियता से इस बात के संकेत भी मिले हैं। विस चुनाव के ऐन बाद खराब नतीजों के चलते उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। वह अपना खुद का चुनाव भी हार गए थे, लेकिन सहानुभूति का फैक्टर उनके साथ जुड़ा है। वहीं बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और पूर्व विधायक मनोज रावत भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि पार्टी में टिकट वितरण की एक प्रक्रिया है, उसी के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाता है। इसमें अभी समय है, इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Load More

37 वर्षों तक कांग्रेस के पास रही पौड़ी गढ़वाल लोस सीट

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट 37 वर्ष तक कांग्रेस के पास रही तो 23 वर्ष भाजपा के पास। 1951 के पहले लोकसभा चुनाव में इस सीट का नाम गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम मोरादाबाद डिस्ट्रिक्ट (नार्थ ईस्ट) था। वर्ष 1957 के चुनाव में इसे गढ़वाल लोकसभा सीट का नाम दिया गया। 1951 से 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा और 1971 तक लगातार चार बार कांग्रेस नेता भक्तदर्शन यहां से सांसद रहे। 1971 में कांग्रेस के प्रताप सिंह नेगी इस सीट से सांसद बने। 1977 में पहली बार यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकली और जनता पार्टी के जगन्नाथ शर्मा जीते। 1980 में जनता पार्टी-सेक्यूलर में हेमवती नंदन बहुगुणा ने जीत हासिल की। 1984 में कांग्रेस के चंद्रमोहन सिंह नेगी इस सीट से चुनाव जीते। 1989 में जनता दल से चंद्रमोहन सिंह फिर से जीते।

पांच चुनावों में बीसी खंडूड़ी का दबदबा
1991 में भाजपा ने यह सीट छीनी और उसके मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी विजयी रहे। इसके बाद 11वीं, 12वीं, 13वीं व 14वीं लोकसभा के चुनाव में यहां खंडूड़ी ने लगातार जीत दर्ज की। 2007 में हुए उपचुनाव में भी यह भाजपा की झोली में रही और उसके टिकट पर ले. जनरल टीपीएस रावत ने जीत दर्ज की। 2009 में कांग्रेस ने वापसी की और ौसतपाल महाराज ने जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में यह सीट कांग्रेस से फिसली और भुवन चंद्र खंडूड़ी ने जीत हासिल की। इसके बाद 2019 भाजपा के तीरथ सिंह रावत विजयी हुए।

14 विस सीटों में 13 पर भाजपा का कब्जा

पौड़ी लोकसभा सीट पर 14 विधानसभा सीटें आती हैं। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में इन 14 में से 13 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं, मात्र एक सीट (बदरीनाथ) पर कांग्रेस का कब्जा है। इस लोस क्षेत्र में दो प्रमुख धाम बदरीनाथ व केदारनाथ स्थित है। प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब समेत कई प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी इस क्षेत्र में हैं। यह सीट सैनिक बहुल है और सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े परिवारों की तादाद काफी अधिक है। इस सीट के अंतर्गत करीब 86 प्रतिशत हिंदू, सात प्रतिशत मुस्लिम, चार प्रतिशत सिख और दो प्रतिशत ईसाई मतदाता हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
voter

वोटर लिस्ट में है गड़बड़ी तो 13 दिन रहें अलर्ट, कभी भी घर आ सकती है चुनाव आयोग की टीम

October 10, 2023
nitish kumar

नीतीश के बयान पर राजनीतिक बखेड़ा

November 9, 2023
CM Dhami

धाकड़ धामी के कड़े तेवर, देवभूमि में नहीं चलेगा कोई जिहाद !

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.