Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पोर्न कंटेंट को हथियार बना भारतीयों को इस तरह ठग रहे चीनी जालसाज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 22, 2023
in जुर्म, विशेष, विश्व
A A
अश्लील फोटो
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पिछले लंबे समय से केंद्र सरकार चीन आधारित वेबसाइटों और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाती आ रही है। हालांकि प्रतिबंध लगाने की ये प्रक्रिया लंबी होने के चलते इसमें वक्त लगता है। इस बीच चीन स्थित जालसाज भारतीयों को फंसाने का नया तरीके ढूंढ ले रहे हैं। पता चला है कि चीनी साइबर ठग बड़े पैमाने पर .in एक्सटेंशन वाली वेबसाइटें खरीद और लॉन्च कर रहे हैं। इन वेबसाइटों के जरिए ये लोग अश्लील और भद्दा कंटेंट परोसने के साथ भारतीयों का डेटा चुरा रहे हैं और उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मई में एक नियमित विश्लेषण के दौरान, नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने पाया था कि केवल चार दिनों में संदिग्ध चीनी ठगों द्वारा 2,000 से अधिक डोमेन खरीदे गए। इन डोमेन का इस्तेमाल अश्लील कंटेंट, सट्टेबाजी और धोखाधड़ी वाले ऐप (आईओएस और एंड्रॉइड) को होस्ट करने के लिए किया गया।

इन्हें भी पढ़े

el niño

सितंबर तक मजूबत हो जाएगा El Nino, मानसून से लेकर इकॉनमी सबपर होगा असर!

June 16, 2026
iran-us ceasefire

अमेरिका-ईरान के बीच अगले 60 दिन क्यों महत्वपूर्ण?

June 16, 2026
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का ‘कोटा कूच’ NEET और पेपर लीक पर नया राष्ट्रीय आंदोलन, मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव ?

June 16, 2026
NTA

नीट यूजी पुनर्परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा कदम, टेलीग्राम पर 22 जून तक प्रतिबंध: NTA

June 16, 2026
Load More

.in वाली बेवसाइटें बना रहे फ्रॉडिए

एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर भारतीय (.in) नाम वाले डोमेन खरीदकर पीड़ितों की जानकारी और साख प्राप्त करने के लिए स्मार्ट और इनोवेटिव तरीके ढूंढ रहे हैं। इसमें कहा गया है, “धमकी देने वाले ठगों ने वित्तीय धोखाधड़ी और पहचान की चोरी करने के लिए इन फिशिंग डोमेन (वेबसाइटों) को इस तरह से डिजाइन किया है जिससे आम नागरिक इनके जाल में फंस जाता है और फिर ये लोग उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं।”

इसमें आगे कहा गया है कि वेबसाइटें मंदारिन (चीनी भाषा) में कंटेंट होस्ट कर रही हैं और ऑपरेटिंग सिस्टम/प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग-अलग भाषा का कंटेंट दिखाती हैं। कहा गया है, “एंड्रॉइड डिवाइस से खोलते समय वेबसाइट संदिग्ध .APK फाइल और iPhone के लिए प्रोफाइल कॉन्फिगरेशन फाइल (.मोबाइल वर्जन) डाउनलोड करने का संकेत देती है।”

2,000 डोमेन और ऐप्स की पहचान की गई

एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, पहले भी चीनी ठगों द्वारा खरीदे गए कम से कम 2,000 ऐसे डोमेन और ऐप्स की पहचान की गई थी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण वे रडार पर हैं। साइट को इस तरह से बनाया गया है ताकि यह भारतीयों पर हमला करने और उनका डेटा एकत्र करने के लिए मैलवेयर को फिट कर सके।

विश्लेषण से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अश्लील कंटेंट का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और सभी साइटों पर ऐसे लिंक हैं जिन पर अगर कोई व्यक्ति क्लिक करता है, तो यह अपने आप से डेटा कलेक्ट करने लगती हैं। ऐप्स की तथाकथित हाई रेटिंग लोगों को मूर्ख बनाती है, जो आसानी से फंस जाते हैं। चूंकि एजेंसियां ऐसे ऐप्स और साइटों पर प्रतिबंध लगा रही हैं, इसलिए ये चीनी ठग साइबर धोखाधड़ी करने के अपने व्यवसाय को जारी रखने के लिए अधिक से अधिक साइटें खरीद रहे हैं।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गरीबी

अब प्रश्न औचित्य का

January 21, 2023
pm modi

शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा स्वागत

December 29, 2023

अमेरिका में लगातार बिगड़ती आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति

September 12, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगा ‘कफ सिरप’
  • सरकारी प्रतिबंधों के बाद Google Play Store से हटा Telegram!
  • सितंबर तक मजूबत हो जाएगा El Nino, मानसून से लेकर इकॉनमी सबपर होगा असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.