Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

BJP में 20 युवा नेताओं की एंट्री, एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2023
in राज्य
A A
27
SHARES
897
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Chunav 2023) से ठीक पहले पार्टी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी की इस नई टीम (Rajasthan BJP New Team) में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई है। कुल 29 सदस्यों की इस नई टीम में यंग और एक्टिव नेताओं को शामिल किया गया है। खास तौर पर उन नेताओं को संगठन में शामिल किया गया जो संगठन को ज्यादा से ज्यादा समय दे सके। सांसद बाबा बालक नाथ को पहली बार संगठन में एंट्री दी गई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बीजेपी की इस नई कार्यकारिणी में एक भी मुस्लिम नेता शामिल नहीं हैं।

4 सांसद और 2 पूर्व सांसद भी नई टीम में

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

नई टीम में लोकसभा सांसद बाबा बालकनाथ, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, दीया कुमारी और राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया को शामिल किया गया है। बालकनाथ, जौनपुरिया और पंचारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीया कुमारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। दो पूर्व सांसद सीआर चौधरी और संतोष अहलावत को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सरदार अजयपाल सिंह, मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, जितेन्द्र गोठवाल और श्रवण बागड़ी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद दिया कुमारी के साथ भजनलाल शर्मा, जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीणा को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

यंग लीडर्स को मौका

बीजेपी की नई टीम में 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर वे युवा नेता शामिल हैं जो 50 साल से कम उम्र के हैं। यही नहीं वो अपने-अपने इलाकों में काफी एक्टिव हैं। इनमें विजेन्द्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानूप्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, डॉ. महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनन्तराम बिश्नोई, कृष्णा कटारा और पिंकेश पोरवाल शामिल हैं। ये ऐसे लीडर हैं जो हर वक्त पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और डॉ. श्याम अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष से हटाए गए पांच नेता, 5 की नई एंट्री

विधायक चंद्रकांता मेघवाल, डॉ. अल्का सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता और माधोराज चौधरी पूर्व कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष थे। नई टीम में इन्हें शामिल नहीं किया गया है। सरदार अजयपाल सिंह और मुकेश दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बरकरार रखा गया है। बाबा बालकनाथ योगी, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद सीआर चौधरी और संतोष अहलावत को नई एंट्री दी गई है।

एक भी मुस्लिम नेता पदाधिकारी नहीं

राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की इस नई टीम में एक भी मुस्लिम नेता को एंट्री नहीं दी गई है। बीजेपी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अलग से बना हुआ है लेकिन मुख्य कार्यकारिणी में मुस्लिम नेताओं को जगह नहीं दी गई है। कोई भी मुस्लिम नेता सांसद और विधायक भी नहीं हैं। राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 24 सांसद बीजेपी के हैं। इस 24 सांसदों में एक भी मुस्लिम नहीं हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी युनूष खान को टोंक विधानसभा सीट से टिकट दिया था जो सचिन पायलट के सामने चुनाव हार गए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Pahalgam Attack: ‘मेरे पति को मार डाला…आतंकवादी बोला- जाओ मोदी से कह देना’

April 23, 2025
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
bpsc

सहायक अभियंता भर्ती : 1024 पदों पर होगी बंपर भर्ती

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.