Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने CSIR-IHBT ने आयोजित किये प्रशिक्षण कार्यक्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 23, 2023
in राज्य, विशेष
A A
CSIR-IHBT ने
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर अरोमा मिशन तृतीय चरण के अंतर्गत प्रयासरत है। इसी मिशन के तहत संस्थान द्वारा ऊना जिला के चोकी मनियाड पंचायत एवं कांगड़ा जिला के प्रागपुर ब्लॉक के लग बलियाना पंचायत में सुगंधित फसल नींबू घास की उन्न्त खेती और प्रसंस्करण पर पौध वितरण, जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 एवं 20 जुलाई, 2023 को आयोजित किए गए।

CSIR-IHBT ने

इन्हें भी पढ़े

नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026

उत्तराखंड : BJP ने तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कसी!

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

इस क्षेत्र के किसानों को पारंपरिक फसलों से गैर-लाभकारी रिटर्न एवं जंगली-जानवरों जैसे की बंदरों और आवारा पशुओं के द्वारा नुकसान की बढ़ती घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन नुकसानों को रोकने के लिए व कृषक समुदाय की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु,सीएसआईआर-आईएचबीटी सुगंधित फसलों की खेती के माध्यम से उनकी आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है।

CSIR-IHBT ने
टीम सीएसआईआर-आईएचबीटी ने नींबू घास की खेती के लिए संभावित स्थानों का सर्वेक्षण किया, लोगों को अरोमा मिशन तृतीय चरण के बारे मे जागरूक किया और 27 एकड़ भूमि के लिए नींबू घास के 3 लाख स्लिप्स का वितरण किया। ड़ा राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान विज्ञानी एवं सह नोडल अधिकारी अरोमा मिशन ने बताया की नींबू घास बहुवर्षीय एवं बार-बार काटी जा सकने वाली घास है। इस फसल की व्यापक रूप से उष्णकटिबंधीय और उपउष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में खेती की जाती है। इसकी पत्तियों से सगंध तेल प्राप्त होता है। नींबू घास के तेल में सिट्रल (80-85%) प्रमुख घटक होता है। नींबू घास के तेल का साबुन, डिटर्जेंट, और सौंदर्य प्रसाधनों में एक खुशबू घटक के रूप में प्रयोग किया जाता है तथा अरोमा चिकित्सा में भी इसका उपयोग होता है।

सुगंधित तेल काटी गई नींबू घास से निकाला जाता है। नींबू घास के तेल की कीमत 1400-1700/- रुपये प्रति किलो है। प्रति कनाल औसतन 8-10 क्विंटल घास एवं 5-6 किलो सगंधित तेल की प्राप्ति हो जाती है। इससे किसान अनुपजाऊ जमीन से भी प्रति वर्ष लगभग 4000-5000 रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित कर सकते हैं जहां से उनको जीरो इनकम प्राप्त होती है। साथ ही बंदर एवं जंगली जानवर इस फसल को नुकसान नहीं करते। उन्होने बताया की बरसात का मौसम इसकी रोपाई के लिए उपयुक्त समय है। एक बार रोपाई करने से 5-6 वर्ष तक इसकी फसल प्राप्त की जा सकती है। टीम ने किसानों को अपने क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती के लिए खेत की तैयारी, फसल की आवश्यकताओं, प्रबंधन तकनीकों और प्रसंस्करण प्रक्रियाओं के बारे में बताया। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी जिलों के निचले क्षेत्र नींबू घास की खेती के लिए काफी उपयुक्त हैं।

डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर ने बताया कि अरोमा मिशन के अंतर्गत सगंधित फसलों को बढ़ावा देने हेतु संस्थान समय समय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है ताकि किसान लाभान्वित हो सकें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुगंधित फसलों से प्राप्त होने वाले उत्पादों की बहुत अधिक मांग रहती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
AAP' Vs BJP

कैसे केजरीवाल ने गुजरात चुनावों को ‘आप’ बनाम भाजपा में बदला?, जानें

September 25, 2022
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023
Charitable Hospital

खसरा संख्या 19ग , वन खंड और चैरिटेबल अस्पताल

June 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?
  • अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान
  • गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.