नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में G-20 समेलन में विदेशी मेहमानों के आगमन के मद्देनजर सड़कों के बीच बने मेट्रो पिलरों को पोस्टर मुक्त किया जा रहा है। सड़कों को सुंदर बनाने के लिए दीवारों और मेट्रो पिलरों से पोस्टर को हटाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत विकास मार्ग से की गई है।
बता दें कि विकास मार्ग पर मेट्रो पिलर पोस्टर से पटे हैं जो देखने में गंदे लगते हैं। इस मार्ग से जी-20 सम्मेलन के दौरान सितंबर में विदेशी मेहमान आवागमन करेंगे। इसी के मद्देनजर पिलर से पोस्टर हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतेंदु हरिशचंद्र मार्ग, सोमनाथ मार्ग के आसपास लगे पोस्टरों को भी हटाया जाएगा।
नया पोस्टर लगाने वाले पर होगी कार्रवाई: निगम
निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के उपयुक्त अंशुल सिरोही ने बताया कि पोस्टर हटाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी जाएगी। अगर कोई नया पोस्टर लगाता पाया गया तो उस पर जुर्माना किया जाएगा।
इसके साथ ही सड़कों पर लगे इंटरनेट के तार भी हटाए जा रहे हैं। इन सड़कों की नियमित सफाई के लिए टीमें भी नियुक्त को जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सड़कों को स्वच्छ रखें।







