Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘INDIA’ को कैसे एकजुट रख पाएंगे विपक्षी दल, गड़बड़ाए समीकरण!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Opposition
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : केरल में 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले को लेकर विपक्षी गुट INDIA के भीतर दरार पैदा हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के टारगेट के आड़े क्षेत्रीय राजनीति आने लगी है। केरल के रेप और हत्या मामले को लेकर राज्य कांग्रेस ने सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। स्टेट कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ‘केरल का गृह विभाग भ्रष्ट है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को इस्तीफा देना चाहिए। सीएम बच्चों के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते।’

केरल कांग्रेस यूनिट ने दावा किया कि सत्तारूढ़ सरकार की गलतियों पर उंगली उठाने वाले विपक्ष, मीडिया और कुछ पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पुलिस थाना मार्च की राज्यव्यापी शुरुआत हई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर रमेश चेन्निथला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले को जोरशोर ने उठाया है। उन्होंने इस मामले में संवेदना जताने के लिए बच्ची के घर पर सरकार के किसी प्रतिनिधि को भेजने में विफल रहने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। चेन्निथला ने आरोप लगाया कि बेहतरीन अधिकारियों के साथ प्रभावी तरीके से काम करने वाली राज्य पुलिस, पिनरायी विजयन के 7 साल के शासन में सबसे अकुशल बल बन चुकी है।

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

बंगाल में TMC और कांग्रेस के बीच मतभेद

केरल कांग्रेस के वामपंथियों पर हमले से पता चलता है कि INDIA को एकजुट रखने की चुनौती कितनी बड़ी है। इससे पहले, पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा था। आम आदमी पार्टी नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी दिल्ली कांग्रेस नेताओं के बयान आए हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा नेता विपक्षी गठबंधन का मजाक भी उड़ाने लगे हैं। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि विपक्षी दलों के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) को अपना अस्तित्व खत्म करना होगा और एक नई पहचान हासिल करनी होगी। भले ही जो लोग इस नए गठबंधन का हिस्सा हैं, वे नहीं बदले हैं।

दुविधा में घिर गया वामपंथी दल

केरल में सत्ताधारी वामपंथी दल दुविधा का सामना कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में विपक्षी दलों का सम्मेलन हुआ था। इस मौके पर सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने बंगाल में TMC के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार दिया। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) साथ नहीं होंगे। बंगाल में वामपंथियों और कांग्रेस के साथ धर्मनिरपेक्ष दल होंगे जो भाजपा व टीएमसी के खिलाफ लड़ेंगे।’ कांग्रेस नेता व पार्टी के बंगाल प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा को लेकर तृणमूल की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में आतंक का राज है।

दिल्ली में AAP से भी दिखा टकराव

दिल्ली में कांग्रेस ने AAP के साथ अपने टकराव को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पर केंद्र के खिलाफ लड़ाई में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का समर्थन किया। इसके बावजूद, अजय माकन जैसे स्थानीय नेता आप सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्विता INDIA की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी? साफ है कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देने के मकसद साथ आए विपक्षी दलों की चुनौती कम नहीं होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
Ajay Banga

कौन हैं भारतीय मूल के अजय बंगा, जो होंगे विश्व बैंक के नए प्रमुख!

February 24, 2023
csir ihbt

डॉ प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला CSIR-IHBT के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

March 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.