Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इस देश में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक्शन में आया WHO

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 5, 2023
in विश्व
A A
Corona
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. वहां एक नए ईजी.5.1, जिसे एरिस का उपनाम दिया गया है, ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता से भर दिया है. EG.5.1 वैरिएंट ओमिक्रॉन से पैदा हुआ है. इसे पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम में पहली बार डिटेक्ट किया गया था और तब से हर दिन इसके नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इंग्लैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह नया वैरिएंट ईजी.5.1 को पहली बार जून में डिटेक्ट किया गया था और अब यह देश में तेजी से फैल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बताया है कि ईजी.5.1 सात नए कोविड केस में एक का कारण बन रहा है. अंतर्राष्ट्र्यी स्तर पर विशेषकर एशिया में बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन में इसके मामले बढ़ने के बाद 31 जुलाई को इसे एक नए वेरिएंट के रूप में क्लासिफाई किया गया था.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

नए वैरिएंट पर हेल्थ एजेंसी अलर्ट

क्या कोरोना वैक्सीन से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा?

यूकेएचएसए ने कहा कि EG.5.1 वैरिएंट से हमें कितना खतरा हो सकता है इसका संकेत हमें तीन जुलाई 2023 को होराइजन स्कैनिंग के दौरान ही मिल गया था. तब से ही हमने इसकी हर एक गतिविधि पर निगाह बनानी शुरू कर दी थी. यूके डेटा में जीनोम की बढ़ती संख्या और सभी देशों में इसकी बढ़ती रफ्तार की वजह से इसे बाद में 31 जुलाई 2023 को मॉनिटरिंग सिग्नल से बढ़ाकर वैरिएंट V-23JUL-01 कर दिया गया था. इसका नामांकरण करने से हमें इसके लक्षणों और प्रभावों के विस्तृत अध्ययन में मदद मिली है.

यूकेएचएसए के रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के जरिए रिपोर्ट किए गए 4,396 सांस के नमूनों में से 5.4 प्रतिशत को कोविड-19 बताया गया जबकि पिछली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 4,403 में से 3.7 प्रतिशत था.

नए वैरिएंट से बढ़ रहे केस

यूकेएचएसए के टीकाकरण प्रमुख डॉ. मैरी रामसे ने कहा कि हमें इस सप्ताह की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखने को मिली है. डॉ मैरी रामसे ने कहा, ”हम इस हफ्ते की रिपोर्ट में COVID-19 मामलों में वृद्धि देख रहे हैं. हमने अधिकांश आयु वर्ग के लोगों को विशेषकर बुजुर्गों की अस्पताल में आने की संख्या में थोड़ी वृद्धि देखी है. हालांकि अभी मरीजों की भर्ती होने की रफ्तार कम है और हमें फिलहाल आईसीयू में मरीजों के भर्ती होने की भी अंदेशा नहीं दिख रहा. हम सभी चीजों पर बारीकी से निगरानी रखेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, ”नियमित और पूरी तरह से हाथ धोने से आपको COVID-19 और अन्य बग और वायरस से बचाने में मदद मिलती है. यदि आपमें श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं.”

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने  EG.5.1 वैरिएंट पर दो हफ्ते पहले ही नजर रखना शुरू कर दिया था. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने यह भी बताया था कि लोग टीकों की वजह से काफी सुरक्षित हैं, लेकिन किसी भी देश को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई और सतर्कता में कमी नहीं लानी चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

‘INDIA’ को क्यों इनती गंभीरता से ले रही बीजेपी?

July 28, 2023

हिंदुस्तान शिपयार्ड ने 1597 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

April 8, 2024
बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या

हिंदू नेता की हत्या पर भारत की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश से जिम्मेदारी निभाने की मांग!

April 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.