Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी जो विश्व कप के बाद ले सकते हैं संन्यास!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2023
in खेल
A A
team india
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अक्सर देखा गया है कि आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद टीम इंडिया बड़े बदलाव के दौर से गुजरी है। हाल के उदाहरण को देखें तो 2019 विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इससे पहले 2011 विश्व कप के बाद तो लगभग पूरी टीम ही बदल गई थी। ऐसे में क्या 2023 विश्व कप के बाद भी टीम इंडिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरेगी और क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर बल्लेबाज रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में।

शिखर धवन ले सकते हैं विश्व कप के बाद रिटायरमेंट

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

विश्व कप 2023 के बाद रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम पहले नंबर पर आता है। धवन को लेकर हालांकि अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वह विश्व कप में खेलेंगे भी या नहीं। क्योंकि फिलहाल उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन 37 साल के हो चुके धवन के लिए उम्मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है। बढ़ती उम्र और फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि वह विश्व कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। धवन भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेल चुके हैं।

खत्म हो चुकी है भुवनेश्वर की वापसी की उम्मीद

​अपने स्विंग और कटर से बल्लेबाजों के नाक में दम करके रखने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। भुवी को भी टीम इंडिया में लंबे समय से जगह नहीं मिल पाई है। वहीं उन्हें विश्व कप टीम में भी चुने जाने की उम्मीद कम ही दिख रही है। ऐसे में 33 साल के हो चुके भुवनेश्वर कुमार भी विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करते हैं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।

रोहित शर्मा भी ले सकते हैं करियर को लेकर कड़े फैसले

​टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी विश्व कप 2023 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। 36 साल के हो चुके रोहित शर्मा बेशक टीम की अगुवाई कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता है कि विश्व कप के बाद करियर को लेकर कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस को बरकरार रखना आसान काम नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर भी माना जा रहा है कि रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे।

फिट होने के बावजूद विराट लेंगे संन्यास

कुछ ही महीनों में 35 साल के होने वाले विराट कोहली के लिए यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। फिटनेस के मामले में विराट कोहली का कोई जवाब नहीं है। हालांकि इसके बावजदू विराट कोहली विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। भविष्य को देखते हुए टीम इंडिया भी अभी से विराट के बाद होने वाले खाली जगह को भरने की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए भी यह आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

जडेजा भी लेंगे करियर को लेकर बड़ा फैसला

दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शुमार रविंद्र जडेजा का करियर भी अब अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है। 34 साल के जडेजा हालांकि अभी अपने सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ टीम इंडिया में अपनी जगह को बरकरार रख पाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। ऐसे में माना जा रहा है इसी साल भारत में होने वाले विश्व कप के बाद जडेजा भी अपने करियर को लेकर बड़ा ले सकते हैं।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

खतरा अभी टला नहीं है, भीषण भूकंप यहां दे सकता है दस्तक!

November 5, 2023
Parliament

संसद विवाद को लेकर विपक्षी दलों का जोरदार प्रदर्शन!

December 22, 2023
Soniya Gandhi

विपक्षी एकता में दिखने लगा सोनिया गांधी के करिश्मे का असर!

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.