Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

BRICS का मेंबर बनना चाहते हैं 23 देश, भारत का क्या होगा रोल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 15, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
BRICS
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ब्रिक्स (BRICS) मेंबर बनने के लिए दुनिया भर से कुल 23 देशों ने आवेदन किया है. इनके नाम हैं- अल्जीरिया, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, बोलिविया, वेनेज़ुएला, वियतनाम, होंडूरास, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, क्यूबा, कज़ाखस्तान, कुवैत, मोरक्को, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात ( UAE), पलेस्टाइन, सऊदी अरब, सेनेगल, थाइलैंड और इथोपिया. दुनिया के नक्शे में इन देशों की लोकेशन से आप बख़ूबी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ब्रिक्स में अगर ये सभी देश शामिल हुए तो यह संगठन पूरी दुनिया में किस तरह अपना विस्तार हासिल करेगा.

वर्तमान समय में ब्रिक्स में कुल पांच देश- ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ़्रीका हैं. दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में 22-24 अगस्त को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में नये सदस्यों के शामिल किए जाने पर चर्चा होगी. जानकारों का दावा है कि नये सदस्यों के ब्रिक्स में शामिल होने पर यह जियो पालिटिक्स में जी-20 के मुक़ाबले खड़ा हो सकता है.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

जी-20 बनाम ब्रिक्स प्लस हुआ तो क्या होगा ?

ब्रिक्स देशों में इस वक़्त दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है एवं इसके पास दुनिया की एक चौथाई जीडीपी है. नए सदस्यों के बनने के बाद भू-राजनीतिक समीकरण तेज़ी से बदल सकता है. जी-20 में मौजूद रूस और चीन को लगता है कि यह संगठन अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों के एजेंडे को आगे बढ़ाता है. रूस और चीन की मंशा पश्चिमी देशों से अलग एक मज़बूत वैश्विक गठबंधन बनाने की है. ब्रिक्स के विस्तार के बाद ब्रिक्स प्लस का स्वरूप उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

मौजूदा समय में जी-20 में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ़्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल है. संयुक्त राष्ट्र के बाद यह सबसे अधिक ताकतवर संगठन है. दुनिया के जीडीपी का 85 फ़ीसदी एवं तीन-चौथाई व्यापार और दो-तिहाई आबादी जी-20 में शामिल है. मौजूदा ब्रिक्स के सभी सदस्य जी-20 में शामिल हैं एवं ब्रिक्स के नये सदस्यों में से अर्जेंटीना एवं सऊदी अरब भी जी-20 के सदस्य है.

भारत की होगी अहम भूमिका

भारत ने इस साल SCO की अध्यक्षता की थी और अब जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है. ब्रिक्स हो या जी-20 या फिर SCO इन संगठनों में केवल भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो दोनों पक्षों के साथ समान भाव से जुड़ा है. रूस के बाद चीन के साथ भी अमेरिका एवं पश्चिमी देशों का तनाव बढ़ता जा रहा है. आने वाले समय में इन संगठनों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा में भारत की भूमिका अहम साबित होगी. भारत एक मात्र ऐसा देश होगा जो दोनों पक्षों के लिए विश्वसनीय होगा. भारत की आर्थिक मज़बूती एवं विभिन्न वैश्विक मंचों पर ज़ोरदार उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत के लिए एक सुनहरा मौक़ा लेकर आने वाली है. विभिन्न संगठनों के बीच संवाद एवं संतुलन क़ायम करने में भारत एक प्रभावी भूमिका अदा कर सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
inspector

शासन से मिली मुकदमा दर्ज करने की अनुमति, नामजद किए जा सकते हैं कुछ दरोगा

October 8, 2022
Arvind Kejriwal AAP

अब खुद पानी की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखेंगे सीएम केजरीवाल!

April 3, 2023
delhi pollution

कैसे रुके प्रदूषण

November 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.