Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

समुद्री मोर्चे पर बढ़ी भारत की ताकत, ‘विंध्यगिरी’ जंगी जहाज की जानें क्या है खासियत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Vindhyagiri' warship
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता में थोड़ी देर में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड के नवनिर्मित पोत विंध्यगिरी का शुभारंभ करेंगी। बता दें कि इस पोत का नाम कर्नाटक की पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। रक्षा मंत्रालय की मानें तो प्रोजेक्ट 17ए पोत को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ब्यूरो द्वारा डिजाईन किया गया है। यह पूर्णतया स्वदेशी पोत है। पीएम मोदी के आत्निर्भर भारत की योजना के तहत इस पोत के 75 प्रतिशत उपकरणों का निर्माण भारत में किया गया है।

प्लेटफाॅर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है युद्धपोत

इन्हें भी पढ़े

fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
Load More

विंध्यगिरी युद्धपोत की सबसे खास बात यह है कि यह प्लेटफाॅर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है। इसके अलावा बेहतर स्टील,उन्नत हथियार और सेंसर इसे और अधिक खास बनाते हैं। भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत तकनीकी रूप से सबसे उन्नत है। यह युद्धपोत अपने पूर्ववर्ती विंध्यगिरी युद्धपोत से अलग है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 8 जुलाई 1981 से 11 जून 2012 तक 31 वर्षों की सेवा के दौरान विंध्यगिरि ने कई अभियानों और युद्धाभ्यासों में भाग लिया था।

प्रोजेक्ट 17ए के तहत किया गया विकसित

बता दें कि आज लाॅन्च होने वाले विंध्यगिरी नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकसित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत मेसर्स एमडीएल द्वारा कुल 4 जहाज और मेसर्स जीआरएसई द्वारा 3 जहाज निर्माणाधीन हैं। इस परियोजना के पहले 5 जहाज एमडीएल और जीआरएसई द्वारा लाॅन्च किए गए हैं। लाॅन्च किए गए फ्रिगेट्स के नाम इस प्रकार हैं- नीलगिरी, उदयगिरी, तारागिरी, हिमगिरी और दूनागिरी। इस प्रोजेक्ट का छठा प्रोजेक्ट विंध्यगिरी आज लाॅन्च होगा।

जानें क्या है खासियत

विंध्यगिरी युद्धपोत का वजन 6670 टन है। यह करीब 488.10 फीट लंबा है। इसका बीम 58.7 फीट है। इसमें दो डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन लगे हैं। यानि यह इलेक्ट्रिक-डीजल युद्धपोत है। इस पोत की अधिकतम स्पीड 59 किमी. प्रतिघंटा है। विंध्यगिरि युद्धपोत ब्रहमोस मिसाइल से लैस है। इस युद्धपोत में आवश्यकतानुसार दो हेलीकॉप्टर भी तैनात हो सकते हैं । इसमें एन्टी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स भी लगे हैं तो दूसरी तरफ ऑटो मेलारा नौसैनिक गन से भी लैस है जो दुश्मन के जहाज या हेलीकॉप्टर पर हमला कर उसे तबाह कर सकती है ।

  • पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईएनएस विंध्यगिरी का नाम कर्नाटक की पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है. यह प्रोजेक्ट 17A का छठा जहाज है.
  • ये युद्धपोत शिवालिक क्लास प्रोजेक्ट 17 क्लास फ्रिगेट्स का फॉलो ऑन है. जिसमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स, एडवांस्ड हथियार और सेंसर के अलावा प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम है.
  • आईएनएस विंध्यगिरी तकनीकी तौर पर एडवांस्ड फ्रिगेट है, जो अपने पहले के आईएनएस विंध्यगिरी, लिएंडर क्लास ASW फ्रिगेट को श्रद्धांजलि देता है.
  • पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुराने विंध्यगिरी ने जुलाई 1981 से जून 2012 तक सेवा दी.
  • इस 31 साल के सेवा में पुराने विंध्यगिरी ने कई चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया और कई देशों में एक्सरसाइज भी किया.
  • नया आईएनएस विंध्यगिरी स्वदेशी डिफेंस क्षमताओं के भविष्य को दर्शाता है. इसके साथ ही भारत की नौसेना के समृद्ध विरासत का प्रतीक भी है.
  • प्रोजेक्ट 17A कार्यक्रम के तहत मझगांव डॉक लिमिटेड में 4 जहाज और जीआरएसई में 3 जहाजों का निर्माण हो रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत साल 2019 से 2022 के बीच 5 जहाज लॉन्च हो चुके हैं.
  • पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट 17A के जहाजों को इंडियन नेवी वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने इन-हाउस डिजाइन किया है, जो देश में सभी वारशिप डिजाइन एक्टिविटिज के लिए अग्रणी संगठन है.
  • प्रोजेक्ट 17A जहाजों के सिस्टम और उपकरणों के लिए 75 फीसदी हिस्सा स्वदेशी फर्मों से आता है. इसमें माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्राइजेज शामिल हैं.
  • आईएनएस विंध्यगिरी की लॉन्चिंग आत्मनिर्भर नौसेना के निर्माण में एक अविश्वसनीय प्रगति का प्रमाण है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sco summit

SCO Summit 2025: SCO सम्मेलन में भारत का सख्त रुख, चीन-पाक को करारा जवाब!

June 26, 2025
netaji subhas chandra bose

नेताजी की जयंती पर ‘नव-भारत की अवधारणा’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

January 31, 2022
Iran cybertruck

ईरान ने बनाया ‘समुद्र का साइबरट्रक’, अमेरिका के लिए खतरे की घंटी!

February 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.