Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार दे सकती है ये 5 बड़े तोहफे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 24, 2023
in राष्ट्रीय
A A
pm modi cabinet
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी काफी समय है, लेकिन केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार अभी से चुनावी मोड में आ गई है। इसकी एक बानगी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त को लाल किला पर देखने को मिली। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘लखपति दीदी’ स्कीम के अलावा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सस्ते दाम पर आशियाना देने समेत कई अहम योजनाओं का ऐलान किया। आइये जानते हैं नरेन्द्र मोदी सरकार आम आदमी को कौन-कौन सी चुनावी सौगात दे सकती है?

घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

इन्हें भी पढ़े

fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
Load More

पेट्रोल-डीजल में कमी आने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 80.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 0.18 फीसदी की कमी है और यह 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में घटते कच्चे तेल के दामों के बीच जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आ सकती है।

सस्ती होंगीं दवाइयां

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का ऐलान किया। इस पर काम शुरू हो गया है। ये जन औषधि केंद्र की दुकानें जहां पर दवाओं की उपलब्धता कम है वहां पर खोली जाएंगी। उन पर जगहों पर भी खोली जाएंगीं, जहां पर लोगों को दवाओं के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। इसके अलावा जेनरिक दवाइयां भी कम दामों पर मिलेंगीं।

विश्वकर्मा योजना, एक लाख तक का लोन

आगामी 15 सितंबर से विश्वकर्मा योजना की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 15 तरह के पारंपरिक पेशेवरों को एक लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। इसकी एवज में बैंक अधिकतम पांच प्रतिशत ब्याज लेगा। इसके लिए सभी बैंकों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। इस योजना से भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

आशियाने की सौगात

नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से शहर में रहने वाले कम आय वर्ग के लोगों के लिए सस्ते आशियाने का ऐलान किया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि आगामी दशहरा-दिवाली के बीच लोग शुभ कार्य की कड़ी में घर अथवा सोना आदि खरीदते हैं। यही वजह है कि सस्ते आवास की योजना अक्टूबर-नवंबर में लाई जा सकती है। इससे बड़ी संख्या में शहर में रहने वाले मध्यम वर्गीय लोग लाभान्वित होंगे।

नए पेंशन मॉडल की शुरुआत

न्यू पेंशन स्कीम और ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों के साथ कई जगहों पर सरकारों में भी भ्रम हैं। कई राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया गया है। कुछ राज्यों में इसकी वजह से भाजपा को नुकसान हुआ है, ऐसे में पेंशन का नया मॉडल लाने की तैयारी है। इसके लिए एक कमेटी का गठन हुआ है, जिसकी रिपोर्ट में कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति या मजबूरी, कैसे बचेंगे केजरीवाल!

March 23, 2024
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023
water

लोकसभा चुनाव में जल संकट का मुद्दा

May 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.