Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इन 5 फिल्मों के साथ धोखा हो गया!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2023
in मनोरंजन
A A
69th National Film Awards
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

69th National Film Awards के विनर अनाउंस होने के बाद लोग कुछ फिल्मों के नाम खोज रहे हैं. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अपनी एक साख है. वहां जीतने वाली फिल्मों को सिनेप्रेमी अपनी वॉचलिस्ट में डालते हैं. लोगों का मानना है कि नेशनल अवॉर्ड किसी टिपिकल फिल्म अवॉर्ड की तरह काम नहीं करता, जहां क्वालिटी काम की जगह सिर्फ पॉपुलर फिल्मों को अवॉर्ड थमा दिया जाता है. बस एक क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड कैटेगरी में ही अच्छी फिल्मों को सराहा जाता है. हालांकि इस बार के नेशनल अवॉर्ड देखने के बाद लोग उसकी तुलना किसी कमर्शियल फिल्म अवॉर्ड से ही कर रहे हैं.

अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में जीतने वाले पहले तेलुगु एक्टर बने. लोगों का कहना है कि ‘पुष्पा’ जैसी फिल्म के लिए उनके काम को क्यों सेलिब्रेट किया गया. इस बीच कुछ तगड़ी फिल्मों के नाम भी निकल के आ रहे हैं. उन्हें नेशनल अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिले. कट्टर दावेदार माना जा रहा था. लेकिन उनके हिस्से एक भी अवॉर्ड नहीं आया. इस बार के नेशनल अवॉर्ड के बड़े स्नबस के बारे में बताते हैं.

इन्हें भी पढ़े

movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

September 22, 2026
Load More

सारपट्टा परमबरै (तमिल)

रंजीत की ये फिल्म कई सारी थीम टैकल करती है. सत्तर के दशक के मद्रास में पनपने वाला बॉक्सिंग कल्चर, जिसके तार अंग्रेज़ों से जुड़े हैं. बॉक्सिंग की दुनिया का कॉम्पीटिशन. और इन सब के पार जाकर दिखाती है हमारा सबसे ज़हरीला पक्ष – जातिवाद. फिल्म में आर्या के कैरेक्टर को सिर्फ अपने हुनर पर ही काम नहीं करना, बल्कि उस ऊंच-नीच वाली विचारधारा के पेट में हुक, जैब और क्रॉस धंसने हैं. ‘सारपट्टा परमबरै’ की सबसे अच्छी बात थी कि इसने गंभीर मुद्दे को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कमर्शियल पहलुओं को कायदे से इस्तेमाल किया. फिल्म के पंच लैंड कर गए. अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देख सकते हैं.

कर्णन (तमिल)

मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर साल 2021 की सबसे दमदार फिल्म. एक ऐसी फिल्म, जो अनेकों जवाब देने की जगह एक अहम सवाल पूछती है. क्या कोई अपनी मर्ज़ी का नाम भी नहीं रख सकता. कर्ण, द्रौपदी जैसे नाम रखने पर क्या किसी को जूते से कुचला जा सकता है. ‘कर्णन’ में ऐसे कई सीन हैं, जो पेट में आकर किसी भारी घूंसे की तरह लगते हैं. लेकिन उनका एहसास सिर्फ बाहरी नहीं. आपके ज़ेहन के अंदर घर बना लेते हैं. मारी सेल्वराज ने अपनी पहली फिल्म ‘परियेरम पेरूमल’ से दिखा दिया कि उनकी मैसेजिंग कितनी बोल्ड है. ‘कर्णन’ उसी में आकर कुछ और जोड़ती है.

मिन्नल मुरली (मलयालम)

सारा मज़ा सिर्फ विदेशी सुपरहीरो फिल्में ही क्यों करें. ‘मिन्नल मुरली’ मज़ेदार फिल्म है. विदेशी सुपरहीरो फिल्मों की झलक, उनका प्रभाव उस पर दिखता है. लेकिन ये किसी भी तरह विदेशी नहीं लगती. फिल्म अपनी जड़ें इंडिया में ही पाती है. एक आम आदमी है, जिसे हादसे की वजह से शक्तियां मिल जाती है. शक्तियां सिर्फ उसी को नहीं मिलती. उसी के शहर में रहने वाले एक और आदमी तक वो शक्तियां पहुंचती हैं. ऐसा आदमी जिसकी ज़िंदगी हीरो जैसी खुशनुमा नहीं रही. उसे समझने वाला कोई नहीं मिला. दो ऐसे लोग, जिन्हें उनकी आसपास की दुनिया ने हीरो और विलेन बनाया. ‘मिन्नल मुरली’ सिर्फ अपनी ऑडियंस को VFX के दम पर रोककर रखना नहीं चाहती. उसके पास कहानी है, ऐसी कहानी जिसका दिल सही जगह है.

मानाडु (तमिल)

एक फन एक्सपेरिमेंट फिल्म. मुख्यमंत्री की कॉन्फ्रेंस होनी है. ठीक उसी दिन एक आदमी और एक पुलिस ऑफिसर टाइम लूप में फंस जाते हैं. बाहर निकलने की कोशिश करते हैं. लेकिन तमाम प्रयास बेकार साबित होते हैं. अब उनके सामने एक ही ऑप्शन है – एक ही दिन उन्हें बार-बार जीते रहना होगा. टाइम ट्रैवल, टाइम लूप जैसे कॉन्सेप्ट लंबे समय तक हमारे लिए सिर्फ विदेशी ही रहे. खासतौर पर अमेरिकन. हमारे फिल्ममेकर्स उसे यहां ला रहे हैं. अपनी मिट्टी में उसे रंग रहे हैं. ताकि हर कूल चीज़ के परे वो एक इंडियन कहानी ही दिखे. ‘मानाडु’ को सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

जय भीम (तमिल)

साल 2022 के नेशनल अवॉर्ड्स में सूर्या को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उन्होंने ये ‘सूराराई पोट्रू’ के लिए जीता था. इस बार वो ‘जय भीम’ के लिए नॉमिनेट हुए थे. ‘जय भीम’ जातिवाद पर गुम चोट करती एक सशक्त फिल्म थी. फिल्म के असली हीरो सूर्या नहीं थे. वो फिल्म में एक वकील बने, जो आदिवासी जोड़े को न्याय दिलाने की कोशिश करता है. सेंगेनी और राजाकानू इस कहानी के असली हीरो. इनके रोल किए लिजोमोल ज़ोस और के मणिकंडन ने. कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों की किसी श्रेणी में ज़रूर अवॉर्ड मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ‘जय भीम’ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

ये थी वो फ़िल्में, जो लोगों की निगाहों में अवॉर्ड डिज़र्व करती थीं. लेकिन ऐसा हो न सका. दुखद.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UCC and CAA

देशभर में CAA हुआ लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

March 11, 2024

अमेरिका में लगातार बिगड़ती आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति

September 12, 2024
ED

ED में क्या दूसरा काबिल अफसर है ही नहीं?

May 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.