Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

भारत के खिलाफ बाबर आजम की ये गलती पड़ी पाकिस्तान पर भारी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 3, 2023
in खेल
A A
Babar Azam
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से धुल जाने के कारण फैंस पूरे मैच का लुत्फ नहीं उठा पाए। हालांकि, इस दौरान दोनों टीमों को अपनी-अपनी ताकत और कमजोरियों का पूरा तरह से अहसास हो गया होगा। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर जहां पाकिस्तानी तेज आक्रमण के आगे टिक नहीं पाया, वहीं पाकिस्तान स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में बेअसर नजर आए। इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की एक ऐसी गलती सामने आई जिसकी चर्चा क्रिकेट के गलियारों में जोरो-शोरो से हो रही है। इस गलती की वजह से बाबर आजम की कप्तानी की भी काफी आलोचना हो रही है। अगर बाबर यह गलती नहीं करते तो शायद टीम इंडिया 40 ओवर से पहले ही ढेर हो जाती। बता दें, भारत ने हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के अर्धशतकों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बोर्ड पर लगाए थे।

अच्छी शुरुआत के बाद कहां फंसा पाकिस्तान?

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की शुरुआत तो शानदार की। पहले 10 ओवर में बाबर आजम की टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत श्रेयस अय्यर को पवेलियन का राह दिखा दी थी। शाहीन ने रोहित और विराट को बोल्ड कर अपना शिकार बनाया, वहीं श्रेयस अय्यर का विकेट  हारिस राउफ को मिला। इसके बाद 15वें ओवर में शुभमन गिल भी 10 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। गिल जब आउट हुए तो भारत का स्कोर मात्र 66 रन था। यहां पाकिस्तान के पास भारत पर नकेल कसने का पूरा-पूरा मौका था, मगर बाबर आजम की एक गलती की वजह से ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर टिक गई और भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

17वें से 36वें ओवर तक सिर्फ 2 ओवर तेज गेंदबाज ने डाले

बाबर आजम की गलती यह थी कि उन्होंने 4 विकेट गिरने के बाद अपनी बॉलिंग यूनिट का इस्तेमाल अच्छे ढंग से नहीं किया। भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड पेसर्स से ज्यादा स्पिनर्स के खिलाफ बेहतर है। यह रिकॉर्ड जानते हुए भी बाबर आजम ने 17वें ओवर के बाद दोनों एंड से स्पिनर्स अटैक पर लगाए। बीच में उन्होंने 2 ओवर जरूर शाहीन अफरीदी से कराए, मगर तब तक देरी हो चुकी थी।

पाकिस्तान ने 17वें ओवर से 36वें ओवर तक लगातार स्पिन गेंदबाजी का इस्तेमाल किया, इस बीच मात्र दो ओवर, 25वां और 27वां, शाहीन अफरीदी ने कराए जिसमें उन्होंने क्रमश: 6 और 1 रन खर्च किए। शाहीन को जब बाबर अटैक पर लगाए तब तक हार्दिक पांड्या और ईशान किशन अपनी आंख जमा चुके थे और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी।

शाहीन से 27वां ओवर कराने के बाद बाबर आजम ने उन्हें अटैक से हाटाया और फिर 36वें ओवर तक लगातार स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इस दौरान शादाब खान और मोहम्मद नवाज समेत आगा सलमान ने गेंदबाजी की और हैरानी की बात यह रही कि किसी भी स्पिनर को एक भी विकेट नहीं मिला। इस बीच देखते ही देखते ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की साझेदारी 100 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

बाबर को देरी से हुआ गलती का अहसास

जब तक बाबर आजम को अपनी गलती का अहसास हुआ कि उन्हें दोनों एंड से स्पिनर्स की जगह एक एंड से तेज गेंदबाज और एक एंड से स्पिनर का इस्तेमाल करना चाहिए, तब तक भारत 200 के करीब पहुंच गया था। 36 ओवर के बाद कुछ समय के लिए बाबर आजम ने इस रणनीति का इस्तेमाल किया और 43वें ओवर से जैसे ही दोनों छोर से पेसर्स आए तो भारतीय पारी अगले 7 ओवर में ही सिमट गई। बाबर आजम अगर अपने तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल पहले करते तो शायद टीम इंडिया 40 ओवर से पहले सिमट सकती थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

राजस्थान सरकार के साथ आरईसी ने 3 लाख करोड़ रुपये के ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

October 2, 2024
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ब्रज में विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

July 19, 2025

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर से जुटा सैलाब 

November 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.