Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

INDIA गठबंधन की कैसे सुलझेगी गांठ? यहां पर उलझी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 12, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Opposition's
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में हर दिन नया कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. सीट शेयरिंग से लेकर चुनावी मुद्दों तक में आपसी तालमेल का आभाव साफ दिखाई दे रहा है. यहां तक कि G-20 के सफल होने का सवाल पर भी INDIA गठबंधन बिखरा हुआ दिखाई पड़ता है. इतने सारे कन्फ्यूजन के बीच अब INDIA गठबंधन में नया रार देखने को मिला है. दरअसल सभी दलों के बीच तनातनी की नई वजह रैली के रूप में बाहर आई है.

इंडिया गठबंधन के दलों में सीट बंटवारा पहले ही समस्या बना हुआ है, सूत्रों के मुताबिक, उसके साथ ही अब दलों के बीच रैलियों की जगह को लेकर तनातनी उभर आई है. इसी के चलते गठबंधन की कैंपेन कमेटी की आज होने वाली बैठक टाल दी गई है. इंडिया गठबंधन की कैंपेन कमेटी की पहली बैठक में कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आया था कि, शुरुआत में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, वहां की राजधानियों में इंडिया के नेताओं की सामूहिक रैलियां आयोजित की जाए. इसके साथ ही देश भर में संदेश देने के लिए राजधानी दिल्ली में भी सामूहिक रैली की जाए. सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम दलों को ये प्रस्ताव रास नहीं आ रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

दलों को लग रहा वजूद खत्म होने का खतरा

दरअसल, आम आदमी पार्टी, दिल्ली, पंजाब के अलावा हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा चुनावों में दम ठोंक रही है. वहीं, सपा यूपी से सटे राजस्थान और एमपी में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. ऐसे में चुनावी राज्य की राजधानी में बड़े दल कांग्रेस के साथ रैली में शामिल होने पर उनका वजूद खत्म होने का खतरा है. सूत्रों के मुताबिक, इन दलों का मानना है कि विधानसभा चुनावों में जब कोई समझौता नहीं है तो सब अलग अलग प्रचार करें, चुनाव लड़ें.

चुनाव के बाद साथ में रैली करने को तैयार हैं सभी दल

विधानसभा चुनावों के बाद इन राज्यों में इंडिया की सामूहिक रैलियां हों. तब तक जहां विधानसभा चुनाव नहीं है, वहां रैलियां आयोजित हों. इसके अलावा इन दलों के साथ बाकी दलों को भी लगता है कि, सीटों का बंटवारा हुए बिना ऐसा करने का कांग्रेस फायदा उठा सकती है. विधानसभा चुनावी राज्यों में लोकसभा सीट दूसरे दलों को छोड़ने में आनाकानी कर सकती है. इसलिए सीट बंटवारे पर रुख साफ होने पर ही आगे बढ़ना चाहिए. इसी विवाद के चलते कैंपेन की आज होने वाली बैठक को ये कहकर टाल दिया गया कि,13 सितंबर को शरद पवार के घर पर सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक को पहले होने दिया जाए, उसके बाद उसके आधार पर कैम्पेन कमेटी की बैठक बुलाई जाए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uddhav thackeray

शिवसेना की जंग में अकेले छूट रहे उद्धव!

February 19, 2023

अटल विहारी वाजपेई का प्रेरणादायी जीवन!

December 24, 2023
health

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भारत दे रहा है विशेष ध्यान!

March 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.