Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस ने तोड़ा NASA से नाता, ISS पर साथ काम करने से किया इनकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2022
in विश्व
A A
nasa
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को : रूस और यूक्रेन युद्ध को अब 38 दिन हो चुके हैं। मॉस्को की कार्रवाई ने यूक्रेन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। वहीं पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से रूस भी दबाव में है। अब रूस ने घोषणा की है कि जब तक पश्चिमी प्रतिबंध हटा नहीं लिए जाते, वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सहयोग नहीं करेगा। देश की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने कहा कि वह स्पेस स्टेशन पर नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी जैसे अपने भागीदारों के साथ काम नहीं करेंगे।

रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने ट्विटर पर इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह क्रेमलिन को मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एक टाइम-टेबल प्रस्तुत करेंगे। रोगोज़िन का यह फैसला रोस्कोस्मोस की कई धमकियों और प्रोजेक्ट्स में देरी और निलंबन के बाद आया है। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन से जुड़े कुलीन वर्गों के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों की एक लहर आई है। प्रतिबंधों से बौखलाए रूस ने इससे पहले आईएसएस को उड़ाने की धमकी दी थी।

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

‘रूस को बर्बाद करने के लिए लगाए गए प्रतिबंध’
रोगोज़िन ने ट्विटर पर एक थ्रेड में कहा, ‘अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और जापान के प्रतिबंधों का उद्देश्य हमारे उद्दमों की वित्तीय, आर्थिक और उत्पादन गतिविधियों को बाधित करना है।’ उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को खत्म करने, हमारे लोगों को निराशा और भूख में डुबोने और घुटनों पर गिराने के लिए लगाए गए हैं। यह स्पष्ट है कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे लेकिन उनके उद्देश्य साफ हैं।

रोगोज़िन ने लिखा, ‘इसलिए मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन और अन्य संयुक्त परियोजनाओं में सहयोगियों के बीच सामान्य संबंध तभी बहाल हो पाएंगे जब अवैध प्रतिबंध पूरी तरह और बिना किसी शर्त के हटाए जाएं।’ इससे पहले रोगोज़िन ने कहा था कि अगर रूस ने अपनी परियोजनाओं को बंद किया तो ‘आईएसएस को कौन बचाएगा?’

ISS को धरती पर गिरने से बचाएंगे एलन मस्क
उनको जवाब देते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा था, ‘स्पेसएक्स’। एक ट्विटर यूजर ने मस्क से पूछा कि क्या इसका मतलब यह है कि स्पेसएक्स आईएसएस को धरती पर गिरने से बचाएगी? जवाब में मस्क ने कहा, ‘हां’। कुछ दिनों पहले तीन रूसी अंतरिक्षयात्री पीले और नीले स्पेस सूट में आईएसएस पर पहुंचे थे जिसे यूक्रेन के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पाकिस्तान के तीन टुकड़े?

June 10, 2022
national service scheme

राष्ट्रीय सेवा योजना : युवाशक्ति, सेवा और समाज परिवर्तन की गौरवशाली गाथा

September 23, 2025
Attack-in-Pahalgam

पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद को लेकर उठे सवाल पर ‘पहल’ विशेष विश्लेषण!

April 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.