Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

महिला आरक्षण बिल के बहाने सोनिया गांधी ने रख दिया INDIA का एजेंडा, समझें- सियासी चाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Sonia Gandhi
24
SHARES
812
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल पर आज लोकसभा में चर्चा के बीच कांग्रस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ का समर्थन किया और सरकार से अनुरोध किया कि जाति आधारित जनगणना करा कर विधेयक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक, 2023 पर  यह भी कहा कि कानून बनने के साथ इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी। सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी का सपना है और खुद मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

INDIA का एजेंडा किया पेश

इसके साथ ही उन्होंने 2024 से पहले BJP द्वारा फेंके गए इस महिला आरक्षण कार्ड का एक तरफ श्रेय लेने की कोशिश की तो दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि बिना एससी-एसटी और ओबीसी कैटगरी के महिलाओं को इसमें लाभ दिए बिना ये पहल कारगर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत जातीय जनगणना करवाकर इन वंचित वर्गों के लिए भी इस बिल में आरक्षण का प्रावधान किया जाए।

जातीय जनगणना की मांग क्यों?

INDIA गठबंधन के अधिकांश दल (कांग्रेस, राजद, जेडीयू, सपा, एनसीपी, झामुमो समेत डीएमके और अन्य) जातीय जनगणना की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। INDIA गठबंधन की बैठकों में भी इस पर चर्चा हो चुकी है कि किन मुद्दों पर बीजेपी सरकार और एनडीए गठबंधन को घेरा जा सकता है। उनमें जातीय जनगणना अहम है। 28 दलों के गठबंधन को ऐसा लगता है कि जातीय जनगणना की मांग करने और महिला आरक्षण बिल में एससी,एसटी, अल्पसंख्यक और ओबीसी महिलाओं को कोटा के अंदर कोटा देने की मांग करने से समाज का बड़ा तबका (वोट बैंक) उसकी तरफ आ सकता है।

2024 की लड़ाई SC/ST, OBC पर आई

कई चुनावी विश्लेषणों में ये बात सामने आ चुकी है कि 2014 और 2019 के आम चुनावों में ओबीसी और दलित समुदाय ने  परंपरागत दलों के वोट बैंक से खिसककर बीजेपी को वोट दिया था, जिसकी वजह से बीजेपी और एनडीए गठबंधन की दोनों चुनावों में बंपर जीत हुई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को ओबीसी चेहरा कहते रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने कई क्षेत्रीय ओबीसी छत्रपों को अपने साथ कर उनका वोट खींचा है और अभी भी इस कोशिश में लगी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसकी अगुवाई वाले गठबंधन के घटक दल लगातार उस वोट बैंक पर फिर से कब्जा पाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। इसी कड़ी में INDIA गठबंधन के दल सभी सियासी लड़ाई को बीजेपी बनाम एससी-एसटी और ओबीसी की लड़ाई बनाने में जुटे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nuclear bases

पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का पर्दाफाश, सैटेलाइट तस्वीरों से पांच गुप्त अड्डों का खुलासा!

April 27, 2025
money

सहारा की तरह इस कंपनी में फंसे हैं निवेशकों के 60,000 करोड़!

July 19, 2023
मनरेगा

समीक्षा पर स्पष्टता चाहिए

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.