Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हे भगवान संसद में ऐसे अपशब्द! कौन हैं BJP के ये सांसद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2023
in राष्ट्रीय
A A
भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ‘ओए …, ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना, ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है… इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।’ यह शब्द केंद्र की सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद रमेश बिधूड़ी के हैं। श्रीमान जी संसद में दक्षिण दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिस तरह के सड़क छाप शब्दों का उन्होंने लोकसभा में इस्तेमाल किया और उसे सुनकर पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने मुस्कान बिखेरी, यह दृश्य बहुत से लोगों को नागवार गुजरा। भाजपा समर्थकों ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन विपक्ष के कई नेताओं और आम लोगों ने एक सांसद के मुंह से ऐसे अपशब्द सुनकर माथा पकड़ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के ज्यादातर नेता बात-बात पर जिस लोकतंत्र के मंदिर की बात करते हैं वहीं पर उनके ही एक सांसद किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, यह उन्हें वीडियो को रिवाइंड करके सुनना चाहिए। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिधूड़ी के संबोधन का एक हिस्सा शेयर करते हुए लिखा है कि कोई शर्म नहीं बची है। बाद में राजनाथ सिंह को खेद जताना पड़ा। कांग्रेस और AAP ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

बिधूड़ी ने किसे कहा मुल्ला आतंकी

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया है कि रमेश बिधूड़ी ने अपने साथी बसपा सांसद दानिश अली के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा है कि क्या लोकसभा के स्पीकर इसे संज्ञान में लेते हुए ऐक्शन लेंगे? सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि बात-बात पर विपक्ष के सदस्यों को सस्पेंड कर सदन से बाहर करने वाले दौर में क्या सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की अभद्रता को इग्नोर किया जाएगा? शिवम कुमार ने पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिरला को टैग करते हुए लिखा, ‘भारत के संसद में कैसे कैसे सड़क छाप भाषा बोलने लोग पहुंच गए हैं। क्या ये सब संसदीय शब्द है? सांसद पर कार्रवाई होगी या नहीं।’

दीपक कुशवाहा ने कहा, ‘कल मैं एक आप के सांसद को सुन रहा था राज्यसभा में, उन्होंने बीजेपी के लिए धोखा शब्द का इस्तेमाल किया तो स्पीकर साहब भड़क गए तुरंत एक्शन लिया और बोले ये अनपार्लियामेंट्री शब्द है रेकॉर्ड पर नहीं जाएगा। इतने दोहरे चरित्र… एक ही दिन बीजेपी सांसद कुछ भी बोलें सब चंगा सी।’ कई लोगों ने गूगल पर सर्च कर भाजपा सांसद बिधूड़ी के बारे में जानने की कोशिश की है। आइए जानते हैं बिधूड़ी कौन हैं। (तस्वीर में सबसे बाएं बिधूड़ी)

राजनाथ ने कहा खेद है

बसपा सांसद दानिश अली के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सफाई देनी पड़ी। उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने वह बात नहीं सुनी लेकिन बिधूड़ी ने अगर ऐसा कुछ कहा है जिससे बसपा सांसद की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।

बिधूड़ी पर स्पीकर ने क्या कहा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बसपा के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार रात को सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

दूसरे कार्यकाल में दूसरी दिशा

May 30, 2022
gold

सोना चमका, रिकॉर्ड तोड़ा, 1 लाख पार का जादू छोड़ा !

June 13, 2025
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

February 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.