Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अब चंद्रमा से ये चीज जाने की तैयारी कर रहा इसरो!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2023
in राष्ट्रीय
A A
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो अपने अगले चांद मिशन की तैयारियां कर रहा है. इसरो का अगला मिशन सिर्फ चांद तक पहुंचना ही नहीं होगा बल्कि वहां से कुछ धरती पर लेकर आना होगा. बता दें कि भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने 23 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. उसने चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर करीब 12 दिन काम किया और उसके बाद उसे स्लीप मोड में डाल दिया गया. क्योंकि उसके बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रात हो गई.

जब 22 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दिन हुआ तो इसरो ने इससे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक इसरो को इसमें कामयाबी नहीं मिली. लेकिन चंद्रयान-3 की इस कामयाबी के बाद भी इसरो बहुत उत्साहित है और अब वह ऐसे मिशन पर काम कर रहा है. जिसे जानकर हर भारतीय को गर्व होगा. दरअसल, अब इसरो अगले मिशन की तैयारी कर रहा है. जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से धरती तक सैंपल लाना होगा.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

क्या कह रहा इसरो?

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने जिस तरीके से चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की, वह अगले चंद्र मिशन का आधार बनने जा रहा है. इसी प्रयोग के आधार पर अब इसरो अगले मिशन की तैयारी कर रहा है. अधिकारी के मुताबिक, अगला मिशन इस तरीके से डिजाइन किया जाएगा, जिससे चांद की सतह से पृथ्वी तक सैंपल लाया जा सके.

चांद पर कब भेजा जाएगा अगला मिशन

इसरो चंद्रमा पर अपना अगला मिशन कब भेजेगा, इसके जवाब में इसरो के अधिकारी ने कहा कि अभी इसकी कोई टाइमलाइन तय नहीं की गई है, लेकिन एजेंसी अपने सिस्टम को इस तरीके से तैयार कर रही है कि चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद वहां से रिटर्न फ्लाइट आ सके. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की लैडिंग के बाद चांद की सतह पर हॉप एक्सपेरिमेंट इसी प्लान का एक छोटा सा हिस्सा था.

जानिए क्या है हॉप टेस्ट?

बता दें कि चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो ने 3 सितंबर एक बार फिर से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी. इसी को हॉप टेस्ट कहा जाता है. इस प्रयोग के दौरान लैंडर विक्रम ने अपने इंजन से दोबारा रॉकेट फायर किया. उसके बाद ये करीब 40 सेंटीमीटर तक ऊपर गया. फिर सुरक्षित तरीके से इसने लैंडिंग की.

वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद वहां से पृथ्वी पर वापस आने के लिए हॉप टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव था. क्योंकि अभी तक कुछ देश ही इसमें सफल हो पाए हैं. इसरो के मुताबिक, हॉप टेस्ट के दौरान लैंडर विक्रम के रैंप, ILSA जैसे उपकरणों को फोल्ड कर री-डिप्लॉय किया गया. इस दौरान सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा वैज्ञानिक चाहते थे.

जापान के साथ अगला मिशन करेगा भारत

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी जापान के साथ मिलकर अगला चंद्र मिशन करने जा रहा है. जिसपर काम किया जा रहा है. जिसे ‘लूनार पोलार एक्सप्लोरेशन’ (LUPEX) नाम दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दोनों देश चंद्रमा की सतह पर पानी और दूसरे तत्वों का पता लगाने की कोशिश करेंगे. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि जापानी स्पेस एजेंसी इस मिशन के लिए रोवर तैयार कर रही है. वहीं इसरो लैंडर बनाने पर काम कर रहा है. इसके अलावा इस इस प्रोजेक्ट में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) भी शामिल है और ये दोनों देश अगले चंद्र मिशन के लिए ऑब्जरवेशन इंस्ट्रूमेंट तैयार करने में लगे हुए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक, कृषि गतिविधियों और कटाई के तरीकों का दिया प्रशिक्षण

October 3, 2024

राज्य में सकुशल और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों दिए निर्देश

March 24, 2024

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ़

December 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.