Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक, कृषि गतिविधियों और कटाई के तरीकों का दिया प्रशिक्षण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 3, 2024
in राज्य, विशेष
A A
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर: सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश की टीम ने डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक के नेतृत्व में 1 अक्टूबर, 2024 को कांगड़ा जिले के बैजनाथ तहसील के देओल, कंडकोसरी और लुलानी गांवों तथा पालमपुर तहसील के बला और नगरी गांवों में सुगंधित गेंदे की खेती कर रहे किसानों के खेतों का दौरा किया। इस दौरे में जन कल्याण सभा बैजनाथ के प्रधान श्री चुनी लाल एवं अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

सीएसआईआर अरोमा मिशन के तहत टीम ने किसानों को खेती की तकनीकों, फसल चक्र के दौरान की जाने वाली कृषि गतिविधियों, और कटाई के तरीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। तकनीकी सलाह के साथ-साथ टीम ने किसानों को सुगंधित गेंदे से प्राप्त होने वाले सगंधित तेलों की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यह फसल जंगली जानवरों और आवारा पशुओं और अनिश्चित मौसम की चुनौतियों से अप्रभावित रहने के कारण पारंपरिक खेती का एक लाभदायक विकल्प साबित हो रही है, जो अब किसानों के लिए कम लाभकारी होती जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ

हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, सीएम धामी-आज ऐतिहासिक दिन

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगा 29 KM लंबा नया 4-लेन मार्ग

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Load More

सीएसआईआर अरोमा मिशन, जिसका उद्देश्य बंजर और परती भूमि पर सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देना है, अब अपने तीसरे चरण में है। इसमें सी एसआईआर- आई एच बी टी पालमपुर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सी एस आई आर-आई एच बी टी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि संस्थान मिशन परियोजनाओं के तहत किसानों की क्षमता निर्माण और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से सहायता कर रहा है। किसानों को उन्नत किस्मों के बीज एवं पौध उपलब्ध कारवाई जा रही है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य कृषि समुदाय की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना और सुगंधित एवं औद्योगिक फसलों की खेती के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करना है।

सी एसआईआर अरोमा मिशन के सह-नोडल अधिकारी, डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जैविक और औद्योगिक फसलों ने वर्षा पर निर्भर क्षेत्रों और जानवरों के खतरे से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के लिए लाभदायक विकल्प प्रस्तुत किया है। कंडकोसरी और लुलानी गांवों के युवा किसानों श्री राजेश एवं शनि कुमार ने बताया की उन्होने गाँव की पिछले 15-20 वर्षों से खाली पड़ी 200 कनाल जमीन में सुगंधित गेंदे की खेती की है।

इस फसल को जंगली जानवरों व अन्य पशुओं द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया। वह कोरोना काल में सोलन से अपने गाँव वापस आ गए थे। गाँव में बंजर एवं जंगली जानवरों के कारण खाली पड़ी जमीन पर उन्होने जून 2024 में सगंधित गेंदे की खेती आरंभ की। इसके लिए उन्हे सी एसआईआर-आई एच बी टी पालमपुर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस फसल का बीज उन्हे सीएसआईआर अरोमा मिशन से जुड़े जन कल्याण सभा बैजनाथ के प्रधान श्री चुनी लाल के माध्यम से सीएसआईआर-आईएचबीटी से प्राप्त हुआ था।

सीएसआईआर अरोमा मिशन से कांगड़ा में सुगंधित गेंदे की खेती को और भी मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो किसानों को एक स्थायी और आर्थिक रूप से लाभकारी विकल्प प्रदान कर सकता है। किसानों ने वैज्ञानिकों द्वारा गाँव में पहुँच कर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए धन्यवाद किया ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बांसुरी के सवाल… AAP काटे बवाल !

May 21, 2024
Crude oil

इजराइल-हमास जंग से कच्चा तेल 5 प्रतिशत उछला

October 10, 2023
pm modi cabinet

क्या 2024 में जीत हासिल कर पाएंगे मोदी, जीतने का क्या है रहस्य?

October 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.