Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

एसएसपी, डीआईजी, डीजीपी से लगते रहे सुरक्षा की गुहार; फिर भी हो गई पुत्र की हत्या

हत्या का मुकदमा दर्ज होने 41 दिन बाद भी हत्यारों को पकड़ना तो दूर पहचान भी नहीं कर पाई मंगलौर पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 12, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
son was murdered
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुड़की। अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा के दर्जनों से ज्यादा पुलिस के आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी युवक की संदिग्ध हत्या हो गई। कमाल तो यह है कि मंगलौर पुलिस द्वारा इस मामले में दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के 41 दिन बाद भी हत्यारों को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान भी अभी तक मंगलौर पुलिस नहीं कर पाई है जिसके चलते परिजनों में पुलिस विभाग के प्रति गहरा आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजपाल धीमान पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद निवासी ग्राम थीथकी क्वादपुर हाल निवासी झबरेड़ा रोड निकट बिजली घर कुरड़ी कोतवाली मंगलौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 23.7.2020 को उसके पुत्र विशु के साथ मंगलौर स्थित नहर पुल के पास मारपीट हुई थी जिसमें मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा विशु और मारपीट के गवाह के खिलाफ षड्यंत्र के तहत लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। जबकि पीड़ित पुत्र के पिता ने मारपीट में घायल हुए अपने पुत्र का मेडिकल भी कराया था। पीड़ित राजपाल मामले को लेकर एसएसपी हरिद्वार कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को देते हुए मारपीट में घायल पुत्र का मेडिकल एसएसपी को दिखाया इसके बाद एसएसपी ने मंगलौर कोतवाल को मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

एसएसपी के आदेश के बाद कोतवाल ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन मामले दबाव बनाने के लिए आरोपियों में से एक के पिता की तहरीर पर लड़की के साथ छेड़खानी का मुकदमा भी पीड़ित के पुत्र विशु व नाबालिग छोटे पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित के बड़े और छोटे नाबालिक पुत्र के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित पुलिस के आला अधिकारियों के यहां न्याय पाने को दर बदर भटकता रहा लेकिन इसके बावजूद भी उसे कोई न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने मामले में एसएसपी हरिद्वार, डीआईजी और डीजीपी तक को परिवार की जानमाल की सुरक्षा गुहार के 14 प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी पीड़ित के पुत्र विशु को देर शाम 28.7.2023 को 4 युवक घर से बुलाकर ले गये और हत्या कर दी गई।

पीड़ित के पुत्र विशु का शव 1 अगस्त 2023 को निरगांजनी पावर हाउस उत्तर प्रदेश से बरामद हुआ जिसका पोस्टमार्टम 2 अगस्त 2023 को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल में हुआ। पीड़ित तभी से मंगलौर कोतवाली पुलिस के लगातार न्याय पाने को चक्कर काट रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित द्वारा हत्या के अगले दिन ही दो नामजाज सहित दो अज्ञात के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। लेकिन मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके बाद पीड़ित 17,8,2023 को एसएसपी हरिद्वार पहुंचा।

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 1,9,2023 यानी पूरा एक महीना तीन दिन बाद हत्या का मुकदमा दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया।लेकिन इसमें कमाल यह है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के 41 दिन बाद भी मंगलौर कोतवाली पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान भी नहीं कर पाई है। जिसके चलते मृतक पीड़ित के परिवार में पुलिस विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

पीड़ित का कहना है कि परिवार की जान माल की सुरक्षा गुहार पुलिस के आला अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद भी उसके पुत्र की हत्या कर दी गई और उसे आज भी अपने साथ किसी अप्रिय घटना होने की चिंता सता रही है। पीड़ित फिर बार-बार पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा गुहार लगा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mehbooba Mufti Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला से बोली महबूबा मुफ्ती- ‘BJP की गोद में बैठ जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया’

April 11, 2025
Naravane's book

72 साल पुराना कानून और नरवणे की किताब… आर्मी रूल-1954 में क्या है प्रावधान?

February 13, 2026
किसान आन्दोलन

किसानों का दिल्ली चलो मार्च, शंभू बॉर्डर पर कैसे हैं हालात!

February 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.