Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

अगर ईरान युद्ध में उतरा तो बदल जाएगा सीन, जानिए इजरायल vs ईरान की सैन्य ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 16, 2023
in विशेष
A A
israel vs iran military
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर हो रहे इजरायली हमलों से परेशान है. वह इसका विरोध कर रहा है. अगर इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में ईरान उतरता है, तो काफी कुछ बदल जाएगा. मामला फिर इस इलाके की पूरी मिलिट्री डायनेमिक्स पर आ जाएगा. सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की मिलिट्री डायनेमिक्स में तगड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. लेकिन ईरान और इजरायल में किसकी सैन्य ताकत ज्यादा है.

ईरान की आबादी 8.67 करोड़ है, जबकि इजरायल की मात्र 89.14 लाख. अगर मौजूदा मैनपावर की बात करें, तो भी ईरान इजरायल से बहुत आगे हैं. ईरान के पास 4.85 करोड़ और इजरायल के पास 37.44 लाख मैनपावर हैं. इनमें से ईरान 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को तुरंत सेना में भर्ती कर सकता है. जबकि इजरायल के पास 31.11 लाख लोग ही इस लायक हैं.

इन्हें भी पढ़े

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
RSS

भारत को पुनः वैभवशाली बनाने हेतु संघ द्वारा प्रयासों में तेजी लाई जा रही है!

November 7, 2026
Load More

ईरान की सेनाओं में 5.75 लाख लोग एक्टिव पर्सनल हैं, जबकि इजरायल के पास मात्र 1.73 लाख लोग. 4 लाख से ज्यादा का अंतर है. जहां तक बात है रिजर्व फोर्स की तो यहां इजरायल आगे है. उसके पास 4.65 लाख की रिजर्व फोर्स है, जबकि ईरान के पास 3.50 लाख लोगों की. लेकिन ईरान के पास 90 हजार पैरा मिलिट्री जवान हैं. इजरायल के पास मात्र 8000.

इजरायल के पास ज्यादा फाइटर जेट्स

ईरान की तुलना में इजरायल का रक्षा बजट बहुत ज्यादा है. ईरान का पिछला रक्षा बजट 555 करोड़ डॉलर्स था. जबकि, इजरायल का 2430 करोड़ डॉलर्स था. हवाई ताकत की बात करें तो इजरायल के पास 601 एयरक्राफ्ट्स हैं. जबकि ईरान के पास सिर्फ 541 ही. इजरायल के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि ईरान के पास मात्र 196 जेट्स ही हैं.

इजरायल के पास 32 डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट, वहीं, ईरान के पास सिर्फ 23 हैं. ईरान के पास ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 86 हैं, जबकि इजरायल के पास सिर्फ 15. इजरायल के पास ट्रेनिंग देने वाले फाइटर जेट्स 153 हैं, जबकि ईरान के पास मात्र 94. स्पेशल मिशन पूरा करने के लिए इजरायल के पास 23 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि ईरान के पास सिर्फ 9 ही हैं.

इजरायल के पास 48 अटैक हेलिकॉप्टर

इजरायल और ईरान दोनों के पास 126-126 हेलिकॉप्टर हैं. लेकिन इजरायल के पास इनमें से 48 अटैक हेलिकॉप्टर हैं. ईरान के पास सिर्फ 12 अटैक हेलिकॉप्टर हैं. टैंक्स की बात करते हैं तो इजरायल के पास मात्र 2200 टैंक्स हैं, जबकि ईरान के पास 4071 टैंक्स हैं. ईरान के पास 69,685 बख्तरबंद वाहन हैं, वहीं… इजरायल के पास 56,290 आर्मर्ड व्हीकल मौजूद हैं.

ईरान के पास पुराने और ज्यादा टोड आर्टिलरी

सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी की बात करते हैं तो इजरायल इसमें आगे हैं. उसके पास 650 आर्टिलरी है. जबकि ईरान के पास मात्र 580 ही हैं. ईरान के पास खींचकर ले जाने वाली आर्टिलरी (Towed Artillery) ज्यादा है. उसके पास 2050 टोड आर्टिलरी है, जबकि इजरायल के पास 300 ही हैं. ईरान के पास 1085 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं. इजरायल के पास कुल 300 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं.

इजरायल की नौसेना ईरान से ताकत में कम

अगर दोनों देशों के नौ सेना की बात करते हैं तो ईरान के पास कुल फ्लीट 101 है. जबकि इजरायल के पास 67 जहाज ही हैं. दोनों के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं. ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजरायल के पास 5 पनडुब्बियां हैं. ईरान के पास 7 फ्रिगेट्स हैं. इजरायल के पास नहीं है. ईरान के पास 3 तो इजरायल के पास 7 कॉर्वेट युद्धपोत हैं.

इमरजेंसी में सड़कें, एयरपोर्टस के इस्तेमाल की क्षमता इजरायल के पास कम

इजरायल के पास 45 पेट्रोल वेसल हैं, जबकि ईरान के पास सिर्फ 21 ही हैं. ईरान के पास एक माइन वॉरफेयर हैं. जबकि इजरायल के पास एक भी नहीं है. ईरान के पास 319 एयरपोर्ट्स हैं. जबकि इजरायल के पास सिर्फ 42. ईरान के पास 2.23 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़के हैं. जबकि, इजरायल के पास मात्र 19,555 किलोमीटर लंबी सड़के हैं.

इजरायल क्षेत्रफल के मामले में ईरान से बेहद छोटा है. ईरान 16.48 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है. जबकि इजरायल मात्र 20,770 वर्ग किलोमीटर में. इजरायल के साथ एक चीज अच्छी है कि उसकी सीमाएं ज्यादा देशों से साझा नहीं हैं. तटीय सीमा भी मात्र 273 किलोमीटर की है. जबकि ईरान की 2440 किलोमीटर की है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऑपरेशन राइजिंग लायन… नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी- ‘अभी और तबाही बाकी’ !

June 14, 2025
Jawaharlal Nehru

चरखे की लय, किताबों की सैर, और कसरत का जोश… नेहरू के जेल जीवन की प्रेरणादायक कहानी !

May 27, 2025

वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर उभरा मध्यप्रदेश

January 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.