Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

प्रदूषण पर गोपाल राय लेने पहुंचे बैठक, पर नहीं आए अधिकारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 24, 2023
in दिल्ली
A A
गोपाल राय
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हर साल की तरह ही दिल्ली की हवा में एक बार फिर ‘जहर’ घुलने लगा है. राजधानी दिल्ली में सांस लेना दूभर हो गया है. दिल्ली की एयर क्वालिटी सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गई है. दिल्ली में सुबह से ही स्मॉग का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कुछ अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें कई अधिकारी गायब रहे. इस बात से नाराज गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर NCCSA की बैठक बुलाने को कहा है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण पर रोक लगानी है तो ऐसे अफसरों की नियुक्ति की जाए जो इसे रोकने के लिए काम करें.

गोपाल राय ने केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि हवा की गति कम होने की वजह से दिल्ली में AQI 300 से ज्यादा हो गया है. दिल्ली में हवा हर दिन और भी ज्यादा खराब होती जा रही है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गैप-2 के नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक बुलाई गई थी लेकिन बैठक में कई अधिकारी नहीं आए.

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
Load More

दिल्ली की हवा हो रही खराब

दिल्ली में एक बार फिर सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली का औसत AQI स्तर 300 के करीब है. सबसे ज्यादा खराब स्थिति पूसा क्षेत्र और शादीपुर डिपो के पास बताई जा रही है. यहां पर AQI का स्तर 350 के करीब पहुंच चुका है. इसके साथ ही दिल्ली के आसपास के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की स्थिति भी तेजी से खराब होती दिख रही है.

कैसे तय होती है कैटेगरी

वायु प्रदूषण को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत 4 कैटेगरी में बांटा गया है. इस कैटेगरी को अलग-अलग AQI लेवल के हिसाब बांटा जाता है. जैसे-जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इससे निपटने के लिए तरीके कठोर होते जाते हैं.

वायु गुणवत्ता सूचकांक

  • स्टेज-1 (AQI 201-300) के बीच ‘खराब’
  • स्टेज-2 (AQI 301-400) के बीच ‘बहुत खराब’
  • स्टेज-3 (AQI 401-450) के बीच ‘गंभीर’
  • स्टेज-5 (AQI 450-500) के बीच ‘ अति गंभीर’

किस तरह से लगाई जाती है रोक

स्टेज-1 – इस श्रेणी में वायु प्रदूषण का स्तर 201-300 के बीच रहता है. इस स्थिति में सरकार के पोर्टल पर डस्ट मिटिगेशन की रिमोट मॉनिटरिंग में रजिस्ट्रेशन ना कराने वाले 500 स्कवॉयर मीटर से ज्यादा के प्लॉट पर किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी जाती है.

स्टेज-2 – अगर दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर AQI 301-400 हो जाता है तो होटल और रेस्तरां में तंदूर पर रोक लगा दी जाती है. इसके साथ ही दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में स्थित थर्मल प्लांट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर प्रदूषण फैलाने को लेकर कार्रवाई की जाती है. पार्किंग की फीस बढ़ा दी जाती है, जिससे ज्यादातर लोग प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

स्टेज-3- दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर जब AQI 401-450 के करीब हो जाता है तो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में सभी डीजल वाहनों पर रोक लगा दी जाती है. प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कंस्ट्रक्शन और माइनिंग भी रोक दी जाती है.

स्टेज-4- यु प्रदूषण का स्तर जब AQI 401-450 पहुंच जाता है तो इसे अति गंभीर श्रेणी में रखा जाता है. इस दौरान हर तरह के सरकारी और प्राइवेट कंस्ट्रक्शन और डिमॉलिशन पर रोक लगा दी जाती है. स्कूल बंद कर दिए जाते हैं और ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाती है. इसके साथ ही प्राइवेट संस्थान में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया जाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
russia ukraine war

इतना महंगा यूक्रेन युद्ध

May 4, 2023

प्रतीक और प्रतिनिधित्व

June 30, 2022
TERI Summit pm modi

नए राज्यपालों की नियुक्ति की तैयारी

January 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.