प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान भी हवा खराब या बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। दशहरा पर होने वाली आतिशबाजी के असर से भी प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
पिछले एक सप्ताह में राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गई है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, तापमान में गिरावट और ठंड की शुरुआत में राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। राजधानी में हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने के चलते शनिवार से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 200 के अंक से ऊपर यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।







