Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ईडी-सीबीआई भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है : गोपाल राय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
gopal ray
29
SHARES
955
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने ही राजनीतिक रंजिश के चलते ईडी से नोटिस भिजवाया था। इसका खुलासा करते हुए ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नोटिस पर कुछ प्रश्नों के जवाब मांगे थे। कायदे से इसका जवाब देने ईडी को देना चाहिए था, लेकिन जवाब देने भाजपा का प्रवक्ता आया। जबकि भाजपा कहती है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र है, उनसे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। अगर जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो फिर उनको ही जवाब देना चाहिए, भाजपा जवाब क्यों दे रही है? दरअसल, आज यह अंतर करना मुश्किल हो गया है कि ईडी-सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है। उन्होंने कहा कि समन में साफ नहीं है कि ईडी अरविंद केजरीवाल को संदिग्ध, गवाह, मुख्यमंत्री या ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक, किस रूप में बुला रही है। भाजपा खुद ईडी से नोटिस लिखवाती है। जब उस पर प्रश्न खड़े होते हैं तो ईडी कहीं गलत बयानी न कर दे। इसलिए भाजपा जवाब देने आ जाती है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने नोटिस जारी करके बुलाया था। अरविंद केजरीवाल ने अपना जवाब भेजकर ईडी से नोटिस वापस लेने की मांग की है। उन्होंने ईडी से कुछ चीजों पर जवाब भी मांगा है। मसलन, ईडी की नोटिस में यह स्पष्ट नहीं है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में बुला रही है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बुला रही है या एक नागरिक के रूप में बुलाना चाहती है। यह भी स्पष्ट नहीं था कि ईडी उनको एक गवाह के रूप में बुला रही है या एक संदिग्ध के रूप में बुला रही है।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली : एयरफोर्स ऑफिसर बनकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!

May 8, 2026
rekha gupta

सीएम रेखा का एलान: इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में बनेगा मेडिकल कॉलेज

May 7, 2026
Dengue virus

दिल्ली: डेंगू के मामलों ने बढ़ाई चिंता, अप्रैल में ही टूटा कई वर्षों का रिकॉर्ड

May 6, 2026
BJP and TMC

पश्चिम बंगाल : नए सीएम की शपथ पर फंसेगा पेंच? इस्तीफे से इनकार पर बढ़ी सियासी हलचल

May 5, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जवाब ईडी को गया, लेकिन ईडी का जवाब उन्हें नहीं आया। जवाब देने के लिए भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता आया। आज यह अंतर करना मुश्किल है कि ईडी-सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है। बुधवार को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कह रहे थे कि ईडी स्वतंत्र है, एजेंसियां स्वतंत्र हैं, भाजपा का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। जब भाजपा का इन एजेंसियों से कोई लेना-देना नहीं है और जब सवाल एजेंसियों पर उठता है तो जवाब देने के लिए भाजपा के नेता क्यों सामने खड़े हो जाते हैं? भाजपा तय कर रही है कि अरविंद केजरीवाल को गागर और सागर के रूप में बुलाया है। आप क्यों तय करते हो? अगर एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो उन्हें अपना काम करने दो। आपको इसलिए दर्द होने लगता है क्योंकि वह नोटिस आपका है। भाजपा नोटिस डिक्टेट करके लिखवाती है। जब उस पर सवाल उठता है तो ईडी कोई गलत जवाब न दे, इससे पहले भाजपा का प्रवक्ता जवाब देने आ जाता है।

आप प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कल तक भाजपा के नेता कह रहे थे कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। एजेंसी अपना काम कर रही हैं, तो इसमें इतनी हाय तौबा क्यों है? इसका राजनीतिक षड्यंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने आज भाजपा प्रवक्ता की प्रेसवार्ता सुनी। वो यह भी तय करना चाहते हैं कि इस देश के अंदर कौन पार्टी किस पार्टी से गठबंधन करेगी। उन्हें चिंता है कि आज उन पार्टियों के बीच गठबंधन हो रहा है जो पहले एक-दूसरे पर सवाल उठाती थीं। भाजपा तय करना चाहती है कि कौन कहां आएगा, कौन कहां चुनाव प्रचार करेगा, कौन सी पार्टी चुनाव प्रचार नहीं करेगी, कौन सी पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी।

इससे स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत राजनीतिक दुर्भावना की मंशा से अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र किया है। इसकी स्पष्टता इससे हुई जब भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के नोटिस आने से एक दिन पहले सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान किया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने से कोई रोक नहीं सकता है। ईडी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल भाग रहे हैं। इससे पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था और अरविंद केजरीवाल जी ने सभी सवालों के जवाब दिए थे। यह एजेंसी का मसला नहीं है, बल्कि बीजेपी का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है कि अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनाव में कहीं जाने न दिया जाए। आप षड्यंत्र करो और सभी लोग उसको कानून मानकर उसका पालन करते रहें। आपसे कोई सवाल न करे? अगर यह नोटिस ईडी का होता तो जवाब भी ईडी से आता, भाजपा का जवाब नहीं आता। आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश हो रही है। उसके लिए बीजेपी सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह अचानक हमारे मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापा पड़ गया। ना कोई नोटिस, ना कोई मुकदमा, अचानक छापा पड़ गया। आप लोग क्या करने की कोशिश कर रहे हो? आपको डर लग रहा है कि अगर विपक्ष के सभी नेता एक साथ होकर मैदान में उतरते हैं तो भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को किसी कीमत पर नहीं जीत सकती है। उसकी वजह से आप सभी कानून और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश की एजेंसियों को कठपुतली बनाकर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं। देश में यह नहीं चलेगा। देश तभी तक बर्दाश्त करता है, लेकिन अगर इंतहा हो जाए तो उसका जवाब भी देता है।

गोपाल राय ने भाजपा से निवेदन किया कि इस देश के लोगों ने आपकी सरकार बनाकर इस देश को चलाने का मौका दिया है। देश के लोगों के लिए कुछ करिए, एजेंसियों का दुरुपयोग करके अगर आप चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, तो भारत के इतिहास में न यह कभी संभव हुआ है और न भविष्य में संभव हो सकता है। खुद ईडी-सीबीआई बनना बंद करिए। कौन किससे गठबंधन करेगा, इसका निर्णय लेना बंद करिए क्योंकि इस देश में सभी पार्टियों को अपने लिए निर्णय लेने का हक है।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई करके आपने पूरे देश को बर्बाद कर दिया। इसलिए आप पर सवाल उठ रहे हैं। 30 अक्टूबर को मनीष सिसोदिया की जमानत निरस्त होने के बाद भाजपा वाले सुप्रीम कोर्ट की दुहाई देने लगे। लगातार 3 महीने तक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जहां सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ईडी से पूछा कि मनीष सिसोदिया के पास पैसा आया, क्या आपके पास इसका सबूत है? इन एजेंसियों के पास कोई जवाब नहीं था। वह सिर्फ इधर-उधर की बात करते रहे। उस वक्त यह लोग सुप्रीम कोर्ट का नाम नहीं लेते थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistaan

अब कैसे दूर होगी कंगाली?

February 9, 2023
world-population

विश्व जनसंख्या वृद्धि धीमी करने के लिए

January 19, 2023
Sai Jalkumar Masand Sahib

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

March 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रभास की Kalki 2 के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार!
  • अमित शाह का राहुल और I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला, पूछा- क्या हर जगह हुई वोट चोरी?
  • सुपर अल-नीनो को लेकर IMD का अलर्ट जारी, देशभर में पड़ेगी भीषण गर्मी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.