Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

AI से बन रहे नकली वीडियो, जाल में फंसी बड़ी-बड़ी हस्तियां, क्या आप हैं सेफ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Fake videos AI
20
SHARES
678
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो का दायरा लगातार बढ़ रहा है. आए दिन हमें डीपफेक कंटेंट देखने को मिलता है. हाल ही में इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हुआ. इसके अलावा कई राजनेताओं के डीपफेक वीडियोज भी हम देखते हैं. ये चुनावी समय चल रहा है, कई राज्यों में चुनाव होने हैं. चुनावी समर डीपफेक कंटेंट के लिए सबसे मुफीद समय है. तेलंगाना में भी कुछ नेताओं के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने वीडियो वायरल हो रहे हैं.

डीपफेक टेक्नोलॉजी क्या होती है और ये क्यों खतरनाक है? इन सवालों का जवाब जानने की हम कोशिश करेंगे. दरअसल, डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए किसी इंसान के चहरे, आवाज आदि का इस्तेमाल करते हुए नकली फोटो, वीडियो या ऑडियो तैयार किया जाता है. ये टेक्नोलॉजी सबसे ज्यादा फेक वीडियो के लिए यूज होती है. एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसपर रश्मिका मंदाना का चेहरा दिखाया गया है. इस वजह से डीपफेक की बहस दोबारा जिंदा हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

Deepafake: डीपफेक क्या होता है?

डीपफेक किसी मीडिया में बारीकी से बदलाव करने वाली टेक्नोलॉजी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए ऐसा किया जाता है. इसके तहत किसी फोटो-वीडियो के ओरिजनल इंसान की जगह किसी दूसरे इंसान को उसकी जगह फिट कर दिया जाता है. AI के जरिए जब नया वीडियो बनता है तो लोगों के लिए डीपफेक वीडियो की असलियत को पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है.

डीपफेक वीडियो देखने में बिलकुल असली लगते हैं. डीपफेक वीडियो बनाने वाले ऑडियो भी बदल देते हैं. इस तरह आम लोगों को गुमराह किया जाता है. कुछ मामलों में डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ठगी के लिए भी किया गया है.

Deepafake: कैसे निपटेगी सरकार?

डीपफेक वीडियो का दायरा काफी बढ़ गया है. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने डीपफेक वीडियो को काफी डरावना बताया है. इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी) राजीव चंद्रशेखर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए डीपफेक वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक और फेक न्यूज ने निपटने के लिए कानूनी दायित्वों की याद दिलाई.

डीपफेक वीडियो से पूरी तरह निपटना वाकई मुश्किल काम है. हालांकि, सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट, 2000 के तहत इस तरह के मामलों को रोकने के लिए प्रावधान किए हैं. IT नियम 2021 के तहत सरकार ट्रैसेबिलिटी प्रोविजन का इस्तेमाल कर सकती है. इसके तहत सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उस व्यक्ति की जानकारी मांग सकती है, जिसने सबसे पहले फेक न्यूज, डीपफेक वीडियो या गलत जानकारी शेयर की है.

खासतौर पर डीपफेक के मामले में IT एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. अगर किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी के साथ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में छेड़छाड़ की जाती है, या उसका भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया जाता है तो सेक्शन 66C, 66E और 67 के तहत कार्रवाई हो सकती है. इसमें जुर्माना और जेल की सजा प्रावधान है.

Deepafake से कैसे बचें

डीपफेक वीडियो की पहचान करना काफी मुश्किल काम है. कहीं आप डीपफेक के शिकार ना हो जाएं, इसके लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर या वीडियो शेयर करते हुए थोड़ा सावधान रहें. अगर आपके साथ डीपफेक जैसी कोई चीज होती है, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल में कंप्लेंट दर्ज कराएं.

इन तरीकों से भी आप डीपफेक कंटेंट का पता लगा सकते हैं.

  • स्किन और बॉडी पार्ट्स के बीच कलर आदि का अंतर.
  • आंख के आसपास परछाईं.
  • लगातार या अजीब तरह से आंख झपकना.
  • चश्मा अजीब तरह से दिखना.
  • मुंह और चेहरे का हावभाव अलग तरह से नजर आना.
  • चेहरे के साथ होंठों का तालमेल ना होना.
  • चेहरे के साथ बालों का मैच ना होना.
  • फेस पर अजीब या नकली तिल नजर आना.
  • इन संकेतों से आपको डीपफेक वीडियो की असलियत पहचानने में मदद मिल सकती है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

दिल्ली MCD में AAP को बड़ा झटका, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के साथ नई शुरुआत !

May 17, 2025
india economy

मार्च 2026 तक भारत बन सकता हैं विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

September 16, 2024
सीएम धामी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीएम धामी ने ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

May 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.