Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

बहुत उम्मीदों से जुटे थे 57 मुसलमान देश, पर इस वजह से आपस में भिड़े

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2023
in विश्व
A A
57 Muslim countries
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जेद्दाह : सऊदी अरब के जेद्दाह में वीकेंड पर दुनिया के 57 इस्लामिक देशों की मीटिंग हुई थी। यह मीटिंग गाजा में जारी इजरायली हमलों को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें पाकिस्तान, तुर्की समेत कई देशों ने खुलकर सीजफायर की मांग की। वहीं अल्जीरिया और लेबनान जैसे कई देशों ने इजरायल के लिए तेल की सप्लाई ही रोकने का प्रस्ताव दिया। लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन सकी। इस प्रस्ताव को यूएई और बहरीन समेत तीन देशों ने रोक दिया। इस तरह इजरायल पर किसी ठोस ऐक्शन पर सहमति इस्लामिक देश नहीं बना सके। अंत में गाजा पर इजरायली हमले गलत हैं और उसका यह कहना ठीक नहीं कि वह आत्मरक्षा में हमले कर रहा है ऐसे रस्मी बयान के साथ बैठक खत्म हुई।

अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन की मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि इजरायल के हमले यदि जारी रहे तो फिर दूसरे देशों पर भी असर होगा। इस युद्ध ने मध्य पूर्व के देशों में गुस्सा पैदा किया है और अब तक 12 हजार के करीब फिलिस्तीनी लोग मार गए हैं। इस मौके पर सबसे मुखर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी दिखे। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देशों को इजरायल की सेना को आतंकी संगठन घोषित करना चाहिए। लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बनी।

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
Load More

OIC की बैठक में शामिल सूत्रों ने एएफपी से बातचीत में कहा कि यह मीटिंग ऐसी थी, जैसे क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग गुट जुटे हों। अल्जीरिया और लेबनान ने मांग की कि जिस तरह इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है, उसे रोकने के लिए तेल की सप्लाई बंद कर देनी चाहिए। इसके अलावा अरब देशों को उससे अपने आर्थिक और कूटनीतिक संबंध खत्म करने चाहिए। इस पर यूएई और बहरीन समेत तीन देशों ने ऐतराज जताया और यह प्रस्ताव खारिज हो गया। बता दें कि बहरीन और यूएई ने 2020 में इजरायल के साथ संबंध सामान्य किए थे। इनके बीच अब्राहम अकॉर्ड पर समझौते भी हुए थे।

लगता है यह दंतहीन संगठन हो गया; सीरिया के राष्ट्रपति की दो टूक

इस मीटिंग से ठीक पहले हमास ने मीटिंग में शामिल लोगों से मांग की थी कि वे इजरायली दूतावासों को अपने देशों से बाहर करें। इस पर भी मीटिंग में कोई बात नहीं हुई। इस पर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद भड़के दिखे। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग जिस तरह से हुई है, उससे ऐसा लगता है कि यह दंतहीन है। इस संगठन ने कोई ताकतवर प्रस्ताव नहीं रखा। उन्होंने साफ कहा कि यदि हम कोई ठोस ऐक्शन ही नहीं लेंगे तो फिर बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी मध्य पूर्व के देश को इजरायल के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Minister Ganesh Joshi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्रेटर नोएडा में किया राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन

February 23, 2024
Sanjay Sood himachal

हिमाचल प्रदेश: ‘करोड़पति चायवाला’ जिनकी तुलना मोदी से हो रही है!

November 1, 2022
pakistaan

क्या पाकिस्तान का दिवालिया होना तय है?

February 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.