Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

…इस बार दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण पर क्यों हो रहा इतना हंगामा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
air pollution
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से प्रदूषण बढ़ गया है। कई इलाकों में हवा का स्तर गंभीर हो चुका है। दोपहर 12 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 445 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में AQI 503 तक पहुंच गया है। अगर एक दिन पहले की बात करें तो रविवार शाम 4 बजे तक दिल्ली का AQI 200 से भी कम था। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन ये काफी ज्यादा बढ़ गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय दिल्ली के प्रदूषण की वजह पटाखे बता रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स पटाखे के साथ-साथ दिल्ली की सड़कों पर चल रहे वाहन के धुएं को भी इसकी वजह बता रहे हैं। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने की कहानी नई नहीं है, लगभग हर साल दिवाली के दूसरे दिन हवा खराब हो ही जाती है। आज हम आपको पिछले पांच सालों में दिवाली से पहले और बाद के प्रदूषण के बारे में बता रहे हैं।

देखिए किस साल दिवाली पर कितना AQI

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Baba Ramdev

वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- ‘शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार’

August 23, 2026
Bhadar River

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

August 23, 2026
Load More

साल    दिवाली के एक दिन पहले दिवाली के दिन  अगले दिन

2018       338         281         390

2019       287         337         368

2020       339         414         435

2021       314         382         462

2022       259         312         303

2023       224         202         283

हर साल की यही कहानी तो इस बार इतना हंगामा क्यों?

दिल्ली में इस साल प्रदूषण ने पुराने कई रेकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले हफ्ते लगातार 8 दिन तक हवा जहरीली रही। दिल्ली में AQI 500 को पार कर गया, सरकार ने इसे कंट्रोल करने के लिए ग्रैप-4 भी लागू कर दिया। दिल्ली सरकार तो दिवाली बाद ऑड-ईवन लगाने का मूड बना चुकी थी। इतना ही नहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए IIT कानपुर की सहयोग से दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी कर रही थी। लेकिन इस बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो गई और प्रदूषण धुल गया। जिन इलाकों में AQI 500 को पार कर चुका था वो घट कर 100 के आसपास पहुंच गया। तीन दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण के जितने हालात खराब थे उतने तो अभी भी नहीं हैं।

केवल पटाखों को जिम्मेदार ठहराना कितना सही?

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय समेत तमाम लोग पटाखों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने तो अपने बयान में पटाखे चलाने के लिए बीजेपी सरकारों को जिम्मेदार बताया। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 300 के आसपास था। कई जगहों पर तो इससे भी कम था। आसमान में हल्की धुंध जरूर थी। लेकिन दिन होते-होते ये बढ़ गया। एक्सपर्ट्स की मानें, तो दिल्ली में प्रदूषण की एक बड़ी वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं भी है। दिन में जब लोग अपने घरों से वाहनों से निकले उसके बाद से प्रदूषण बढ़ गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट CSE के एक्सपर्ट विवेक चट्टोपाध्याय का कहना है कि हवा शांत हो गई है और इसकी गति धीमी हो रही है जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

मनोज तिवारी का पटाखा बैन पर बयान

इस बीच पटाखा बैन को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत कम पटाखे और ग्रीन पटाखे फोड़े गए… लेकिन कांग्रेस और अन्य पार्टियों को लोगों के दिवाली मनाने से दिक्कत है। उनका दर्द है कि सनातनी लोग अपना त्योहार नहीं मना पाएं… दो दिन पहले बारिश हुई थी। बारिश से पहले AQI क्या था और अब कितना है? …. ये कम है।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल : जेल में बंद कैदियों के लिए CM सुक्खू ने लांच की ये नई योजना

May 15, 2023
Minister Ganesh Joshi

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ली कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक

January 2, 2024
modi-putin

पुतिन का बड़ा संकट भारत के लिए कैसे बन सकता है मौका, समझें

June 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.