Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में हवा के बाद पानी पर भी संकट, यमुना में बढ़ गया ‘सफेद जहर’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2023
in दिल्ली
A A
Yamuna
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली पर इन दिनों प्रदूषण का कहर टूट रहा है। हवा तो पहले से दमघोंटू है और अब यमुना का पानी भी पहले से अधिक ‘जहरीला’ हो गया है। खतरनाक रसायनों की अधिकता की वजह से यमुना झाग से पटी नजर आ रही है। यमुना में झाग ऐसे समय पर बढ़ गया है जब छठ पूजा बेहद नजदीक है और रोक के बावजूद बड़ी संख्या में व्रती नदी में पूजा करने पहुंचते हैं।

दिल्ली में हवा की हालत बहुत खराब

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
Load More

दिल्ली में बारिश के बाद मिली राहत एक बार फिर खत्म हो चुकी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। सुबह 8 बजे राजधानी मे एक्यूआई 363 यानी बहुत खराब कैटिगरी में रहा। हालांकि, 40 में से 9 केंद्रों से ही आंकड़े मिल पाए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार, बाकी निगरानी केंद्र पर्याप्त आंकड़ा उपलब्ध कराने में विफल रहे।

स्विट्जरलैंड की कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे ऊपर रही। इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची थे, जबकि प्रदूषित शहरों में मुंबई पांचवे और कोलकाता छठे स्थान पर रहे। दिल्ली में रविवार को दिवाली के दिन आठ साल में सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, तथा 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 218 पर दर्ज किया गया। हालांकि, रविवार देर रात आतिशबाजी से कम तापमान के बीच प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो गई।

अब यमुना ने बढ़ाई चिंता, जल संकट का भी डर

सफाई के तमाम दावों के विपरीत यमुना की हालत सुधरती नहीं दिख रही है। नदी में अमोनिया और फास्फेट की मात्रा बढ़ जाने से एक बार फिर यमुना में झाग की मोटी परत जम गई है। नदी में इन रासायनों की मात्रा और अधिक बढ़ने पर दिल्लीवासियों को जल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। पिछले साल जुलाई में भी यमुना में अमोनिया की मात्रा अधिक बढ़ जाने की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा था। इससे दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

कहां जा रहा यमुना सफाई का पैसा: भाजपा

हवा में प्रदूषण को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में चल रही सियासी जंग अब यमुना की वजह से बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सरकार 8 साल से हर बार बजट में यमुना की सफाई के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान करती है मगर यह पैसा कहां जा रहा है यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल जानते हैं। छठ पूजा पर पूर्वांचल की माताएं बहनें क्या इस दूषित यमुना मां की गोद में डुबकी लगाएंगी केजरीवाल जी..?’ दिल्ली भाजपा के एक्स हैंडल पर लिखा गया,’ केजरीवाल के राज में यमुना जी हुई जहरीली! छठ व्रतियों से किस बात का बदला ले रहे हो मुख्यमंत्री जी?’ भाजपा ने केजरीवाल का 2015 का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि 5 साल में यमुना को साफ कर दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भावावेश ने बिगाड़ी छवि

August 21, 2022
Taran Ghat in Garhganga

मकर संक्रांति : गढ़गंगा में पितृ तारण घाट पर वितरित किये गए सैंकड़ों कम्बल

January 15, 2023

माफी केवल हिन्दुओं की आवाज दबाने के लिए

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.