Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हफ्ते में एक सूई और मोटापा गायब, सरकारी खर्च पर यहां होगा महंगा इलाज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2023
in राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
A A
injections
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बदलती जीवनशैली के बीच जापान में भी मोटापा एक गंभीर बीमारी बनकर उभरी है। इससे निपटने के लिए वहां की सरकार ने वहां बुधवार (22 नवंबर) से नया उपचार शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें होने वाले खर्च को सार्वजनिक चिकित्सा बीमा द्वारा कवर किया जाएगा। जापान के इतिहास में तीन दशकों में पहली बार वजन घटाने के लिए स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा ऐसी दवाओं के संभावित दुरुपयोग के मद्देनजर ऐसा फैसला लिया गया है।

जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोटापे के इलाज में हर हफ्ते एक इंजेक्शन दिया जाएगा। मोटापे से ग्रस्त शख्स को कुल चार इंजेक्शन लगाए जाने हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेनिश फार्मास्युटिकल कंपनी नोवो नॉर्डिस्क द्वारा निर्मित ‘वेगोवी’ बिक्री के लिए विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा मूल्य सूची में शामिल हो चुका है।

इन्हें भी पढ़े

fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
Load More

इस दवा में सक्रिय घटक सेमाग्लूटाइड होता है। यह एक जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट है, जो शरीर को अधिक इंसुलिन का उत्पादन करने और खून में ग्लूकोज लेवल को  कम करने के लिए सक्रिय करता है। यह व्यक्ति में तृप्ति की भावना पैदा करता है और भूख को भी कम करता है। इससे शख्स कम खाता है और मरीज के शरीर में कम कैलरी जाता है।

सरकारी निर्देशों में कहा गया है कि सरकारी स्वास्थ्य बीमा कवरेज उन्हीं मरीजों को मिल सकेगा जो उच्च रक्तचाप, हाइपरलिपिडेमिया और टाइप 2 मधुमेह जैसी स्थितियों से ग्रस्त हैं और जिन्होंने आहार और व्यायाम के माध्यम से अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं किए हैं। इस इलाज की पात्रता के लिए पीड़ित का बॉडी मास्क इंडेक्स (BMI) 35 या उससे अधिक होना चाहिए, या दो या दो से अधिक मोटापे से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के साथ BMI 27 से अधिक होना जरूरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये इंजेक्शन खुद लिए जा सकते हैं। इसे इंसूलिन की ही तरह आमतौर पर पेट, ऊपरी बांहों या जांघों में लिया जा सकता है। एक महीने के पैक में कुल चार पेन हैं,जिसे हर हफ्ते इस्तेमाल किया जाना है। इस इंजेक्शन (वेगोवी) की कीमतें खुराक के आधार पर विभाजित की गई हैं। 0.25 मिलीग्राम के पैक के लिए 1,876 जापानी येन यानी 1060 रुपये से लेकर 2.4 मिलीग्राम के प्रति पैक लिए 10,740 जापानी येन यानी 6073 रुपये कीमत तय की गई है।

जापान में इस दवा को सरकारी इंश्योरेंस के अंदर इसलिए लाया गया है क्योंकि लोग इसे ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में वजन घटाने और खुद को स्लिम बनाने के लिए अनियंत्रित तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे। इससे जापान में इसकी किल्लत हो गई थी। इस दवा को शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में मोटापे के इलाज के लिए डिज़ाइन किया गया था। बाद में  कॉस्मेटिक प्रयोजनों के लिए इसका इस्तेमाल होने लगा। इसलिए विश्व स्तर पर इसी तरह की दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, और जरूरतमंदों को ये दवा नहीं मिल पा रही है।

बता दें कि दुनियाभर में करीब एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे से ग्रस्त और त्रस्त हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इनमें से  65 करोड़ वयस्क, 34 करोड़ किशोर और करीब चार करोड़ बच्चे शामिल हैं। जापान में 18 साल से ऊपर के करीब 4.3 फीसदी पुरुष और 6 फीसदी महिलाएं मोटापे से ग्रसेत हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

विदेश में राहुल गांधी की बोली पर देश में गरमाई सियासत!

September 11, 2024
TERI Summit pm modi

‘नए भारत में महिला शक्ति का परचम’, अपने जन्मदिन पर PM मोदी ने क्यों कही ये बात

September 17, 2022

झारखंड में क्या चाहती है भाजपा?

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.