Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तरकाशी: विदेश से आई टीम, मंदिर में पूजा के बाद शुरू किया मजदूरों को बचाने का अभियान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2023
in राज्य
A A
campaign
21
SHARES
689
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में मलबा आने की वजह से एक सप्ताह से ज्यादा समय से फँसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए अब अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट पहुँच गए हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है।

सुरंगों के मामले में अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट अरनॉल्ड डिक्स सिल्क्यारा पहुँच चुके हैं। उनके साथ विशेषज्ञों की पूरी टीम है। उन्होंने घटना के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और सुरंग का दौरा किया है। उन्होंने उन जगहों का दौरा भी किया है जहाँ से सुरंग में छेद किया जाना है।

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

डिक्स ने उस मंदिर में पूजा-अर्चना भी की जिसे सुरंग के बाहर स्थापित किया गया है। डिक्स ने कहा, “हम इन सभी लोगों को निकाल लेंगे। हमारी पूरी टीम यहाँ है और हम जल्द ही मजदूरों को निकालने के लिए कुछ रास्ता निकालेंगे। जरूरी यह है कि जिन्हें निकालना है वह सुरक्षित रहें बल्कि जो रेस्क्यू में लगे हैं वह भी सुरक्षित रहें। पूरा विश्व हमारी सहायता कर रहा है। यहाँ काम कर रही टीम काफी मेहनती है, उनकी योजनाएँ सही लग रही हैं। हम इन लोगों को जल्द ही निकाल लेंगे।”

12 नवम्बर को सुबह 5:30 बजे इस सिल्क्यारा सुरंग में अचानक से मलबा आने की वजह से 41 मजदूर फँस गए थे। इन्हें निकालने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। लगातार अलग-अलग तरीके से मजदूरों तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में मलबे के भीतर से पाइप डालने के अलावा पहाड़ी के ऊपर से सुंरग में पहुँचने का प्लान भी बनाया गया है। इसके लिए जल्द ही ड्रिलिंग शुरू होने वाली है। अरनॉल्ड डिक्स ने इस जगह का भी दौरा किया है।

अरनॉल्ड ने कहा, “मैंने इस जगह का दौरा किया है। अभी तो यह ठीक दिख रहा है लेकिन हमें बाद में पता चलेगा कि यह नुकसानदायक तो नहीं। हमारे पास हिमालय को जानने वाले विशेषज्ञ मौजूद है। अन्दर मौजूद लोगों को कोई नुकसान पहुँचना चाहिए। हमें यहाँ सभी चीजों पर ध्यान देना है।”

एक्सपर्ट के अलावा सुरंग में रक्षा मंत्रालय से DRDO की रोबोटिक्स टीम भी पहुँची है। यह टीम यहाँ आधुनिक मशीने लेकर पहुँची है। इसके पास छोटे रोबोट से लेकर ड्रोन आदि हैं। बाकी टीमें अब भी सुरंग के भीतर रास्ता बनाने में जुटी हैं । मजदूरों को खाना-पानी भी पहुँचाया जा रहा है। उनसे बात भी की जा रही है।

घटनास्थल पर कल प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुलबे और पीएमओ में अधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी पहुँचे थे। उनसे रिपोर्ट माँगी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फ़ोन पर बात भी की है। उन्होंने कहा है कि इस ऑपरेशन में जो भी मशीनें चाहिए, केंद्र सरकार उपलब्ध करवा रही है। केंद्र और राज्य के सहयोग से यह मजदूर जल्द ही बाहर निकाले जाएँगे।

गौरतलब है कि मजदूरों के फँसने के बाद सबसे पहले मलबा हटाने की कोशिश की गई जो फेल हो गई। इसके बाद मलबे के किनारे से 900 मिलीमीटर व्यास वाले पाइप डालने का प्रयास किया गया जो कि अभी जारी है। इसके लिए ऑगर मशीनें लाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, सुरंग में पहुँचने के लिए अब ऊपर पहाड़ी से भी खुदाई की जा रही है। सुरंग के दूसरे मुहाने से भी खुदाई करके मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

क्या मोदी को हराने के लिए सीक्रेट प्लान का हिस्सा है हिंदू विरोध?

September 29, 2023
sushila

नया नेपाल…सुशीला सरकार! सुशीला को कमान, क्या संभल जाएगा नेपाल?

September 13, 2025
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.